जानिए कैसे खेलते हैं फेसबुक मैसेंजर पर स्नेक गेम!
फेसबुक मैसेंजर पर आप वही पुराना स्नेक गेम खेल सकते हैं, वो भी इस आसान तरीके से।
नोकिया 3310 इन दिनों खूब चर्चाओं में हैं, और साथ ही चर्चाओं में है इस फोन का पॉपुलर स्नेक गेम। नोकिया ने अपने नए नोकिया 3310 फीचर फोन में भी स्नेक गेम दिया है, जिससे फोन के यूज़र्स को यकीनन क्लासिक नोकिया 3310 की याद आएगी। लेकिन यदि आप नोकिया 3310 का मॉडर्न मॉडल नहीं खरीदने वाले हैं तो आप कैसे स्नेक गेम के मजे ले सकते हैं।

अरे नहीं! इस गेम के लिए आपक फोन खरीदने की जरुरत नहीं है। आप अपने फेसबुक मैसेंजर पर भी यह गेम खेल सकते हैं, वो भी बिना किसी परेशानी। यह बेहद आसान भी है, लेकिन आपको इसके लिए कुछ करना पड़ेगा। ज्यादा कुछ नहीं बस नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें और मैसेंजर पर खेलें ये पुराना, मजेदार और बेस्ट टाइम पास गेम स्नेक।
स्टेप 1
सबसे पहले आप अपने एंड्रायड फोन में फेसबुक मैसेंजर एप को अपडेट करें। इसके बॉस डाटा और कैश को डिलीट करें, यह आप एप्स के सब मेनू में जाकर कर सकते हैं।
स्टेप 2
सेटिंग्स में जाएं और सेटिंग्स में जाने के बाद एप्स के ऑप्शन पर टैप करें, यहां सभी एप्स दिखेंगी उनमें से मैसेंजर सेलेक्ट करें फिर डाटा और कैश फाइल डिलीट करने का ऑप्शन मिलेगा।
स्टेप 3
यह सब करने के बाद आप फोन में कोई फ्री वीपीएन एप इंस्टॉल करें, आप ओपेरा वीपीएन भी ले सकते हैं। अब लोकेशन सेट करें, इसमें आपको कनाडा और यूनाइटेड स्टेट्स में से एक चुनना है।
स्टेप 4
लोकेशन को 'यूनाइटेड स्टेट्स' सेट करने के बाद आप फेसबुक मैसेंजर पर जाएं और लॉग इन करें।
स्नेक गेम
लॉग इन करने बाद आप गेम्स का एक आप्शन देख पाएंगे। अब गेम्स में जाएं और खेलें अपना पसंदीदा स्नेक गेम।


Click it and Unblock the Notifications








