इंस्टाग्राम पर कैसे शेयर करें मल्टीपल फोटो?
इंस्टाग्राम पर शेयर करें एक से अधिक फोटो, इन 5 आसान स्टेप्स के साथ।
इंस्टाग्राम ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसमें यूज़र मल्टीप्ल फोटो और विडियो एक बार में पोस्ट कर सकते हैं। अब यदि आप भी इंस्टाग्राम पर एक साथ कई तस्वीरें पोस्ट करना चाहते हैं तो लीजिए इंस्टाग्राम ने आपको सुन ली है।

अभी इंस्टाग्राम पर एक बार में यूज़र 10 तस्वीरें पोस्ट करने की सुविधा है। इन पोस्ट को आपके फॉलोअर्स एक ही पोस्ट के रूप में देखते हैं। फॉलोअर्स को पोस्ट देखने के लिए राईट-लेफ्ट स्वाइप करना होगा।
यदि आपने अभी तक फीचर ट्राय नहीं किया है, और सोच रहे हैं कि कैसे इस मजेदार फीचर का लाभ उठाया जा सकता है तो फॉलो करें ये आसान स्टेप्स-

इस फ़ीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले अपनी एप अपडेट करना होगा। इंस्टाग्राम का यह नया फीचर आपको इंस्टाग्राम वी10.9 पर मिलेगा। यह एंड्रायड और iOS दोनों पर है।
अपने इंस्टाग्राम को ओपन करें और फोटो एड करने के लिए + के आइकॉन पर क्लिक करें। यह आपकी फोटो गैलरी ओपन करेगा।
सबसे नीचे किनारे की ओर दाएँ तरफ आपको मल्टीप्ल फोटोज का आइकॉन मिलेगा। अब आप जो फोटो और विडियो पोस्ट करना चाहते हैं उन्हें सेलेक्ट करें और नेक्स्ट पर क्लिक करें।
अब यदि आप किसी फोटो को डिलीट करना चाहते हैं या उसकी जगह बदलना चाहते हैं, तो उस पर लॉन्ग प्रेस करें।
आपको फोटो पर जो फ़िल्टर देना है उसे सेलेक्ट और नेक्स्ट का बटन प्रेस करें। कैप्शन दें और शेयर कर दें।


Click it and Unblock the Notifications







