जहां इंटरनेट है वहां हैकिंग का नाम भी जरुरत आता है। इन दिनों हैकिंग और भी ज्यादा प्रभावी हो चुकी है। हैकिंग का नाम सुनते ही सबसे पहले जरुरी अकाउंट ध्यान में आते हैं, जैसे सोशल मीडिया अकाउंट, जीमेल, या फिर पूरा सिस्टम। अभी कुछ समय पहले कंप्यूटर हैकिंग के कई मामले सामने आए थे, जिनमें अधिकतर हैकिंग ईमेल के जरिए हुई थी। WhatsApp और Facebook पर रिकॉर्ड करें अपने वीडियो कॉल हैकिंग के जरिए हैकर्स आपका अधिक से अधिक डाटा चोरी करने की कोशिश करते हैं। अधिकतर केस में यह हैकिंग ईमेल के जरिए की जाती है ऐसे सबसे जरुरी है अपने जीमेल को सिक्योर करने की। तो चलिए जानते हैं कैसे होगा आपका जीमेल अकाउंट सिक्योर। Snapchat पर ऐसे खुलता है आपका सीक्रेट nbsp; Ugly Emailगूगल क्रोम पर एक एक्सटेंशन Ugly Email नाम से मौजूद है, इसे अपने कंप्यूटर/लैपटॉप में इंस्टॉल कर लें। यह आपके क्रोम ऐड हो जाएगा। इसके बाद जब भी आप अपने जीमेल अकाउंट को खोलेंगे तो आपको evil eye का साइन दिखाई देगा, जिस भी मेल के आगे यह साइन हो, इसका मतलब है कि यह एक ट्रैकिंग मेल है। Jiochat app पर कैसे खेलें kaun banega crorepati 2017? nbsp; nbsp; गूगल 2 स्टेप वेरिफिकेशनजीमेल अकाउंट को किसी भी बड़े हैकिंग से बचाने के लिए यह सबसे सिक्योर और सेफ प्रोसेस है। इसमें यूज़र्स को टेक्स्ट उया गूगल ऑथेंटिकेशन ऐप के जरिए एक सेकेंडरी डिवाइस के लिए वन-टाइम लॉग इन कोड को मिलता है। यह सेकेंडरी आपका फोन लैपटॉप कुछ भी हो सकता है। अब आपका जीमेल एक्सेस करने के लिए किसी को भी इस सिक्योरिटी कोड को आइडेंटिफाय करना जरुरी है। मोबाइल नंबर अपडेटेड रखेंजीमेल में अपना मोबाइल नंबर अप-टू डेट रखना बेहद जरुरी है। गूगल मोबाइल नंबर पर ही सिक्योरिटी कोड भेजता है। यदि आपका अकाउंट हैक हो जाए तो सिक्योरिटी कोड भेजने के लिए आपका करंट मोबाइल नंबर होना जरुरी होगा।