अब Facebook से रिचार्ज होगा मोबाइल, इसे पढ़कर करें पहला रिचार्ज
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक आजकल सभी लोग यूज करते हैं। शहर में रहने वाले सभी लोगों के पास फेसबुक अकाउंट जरूर होता है। शहर तो क्या गांव में भी रहने वाले लोगों के पास फेसबुक अकाउंट होते हैं। वह भी फेसबुक पर उतना ही एक्टिव रहते हैं, जितने कि शहर के लोग रहते हैं।
फेसबुक आजकल एक बहुत बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन चुका है। लोग फेसबुक के जरिए अपने विचारों को दुनिया के सामने रखते हैं। अपनी फोटो, वीडियो शेयर करते हैं। फेसबुक भी अपने ग्राहकों के लिए लगातार इसमें बदलाव करते रहता है।

फेसबुक ने बहुत सारे नए फीचर्स अपने सिस्टम में जोड़े हैं। जिससे यूजर्स को ज्यादा सुविधाएं मिल रही है। इनमें से एक और खास सुविधा फेसबुक ने अपने यूजर्स के लिए जोड़ दी है। जिसे जानकर आपको बेहद खुशी होगी।
फेसबुक से होगा मोबाइल रिचार्ज-
हमारे देश इंडिया में पिछले दिनों डिजिटल ट्रांजेक्शन की क्रांति चल रही है। पिछले डेढ़-दो सालों में भारत में बहुत सारे लोगों ने डिजिटल ट्रांजेक्शन का उपयोग करना सीखा है। TV रिचार्ज हो या मोबाइल रिचार्ज या फिर ऑनलाइन शॉपिंग ही क्यों ना हो लोग डिजिटल ट्रांजेक्शन का बहुत ज्यादा उपयोग कर रहे हैं।
फेसबुक भी इसका फायदा उठाने में लग गया है। फेसबुक ने एक नया फीचर लॉन्च किया है जिसके जरिए आप अपने फेसबुक अकाउंट से ही किसी भी टेलीकॉम कंपनी का प्रीपेड रिचार्ज कर पाएंगे।
नए फीचर की टेस्टिंग-
यह धीरे-धीरे पीर-टू-पीर रोलआउट, और पीर-टू-मर्चेंट पेमेंट सेवा में आगे बढ़ रहा है। हालांकि सेवा को चुनिंदा यूजर्स के साथ बीटा टेस्टिंग की जा रही है, एंड्रॉइड ऐप के लिए नए फेसबुक (संस्करण 168.0.0.35.90) में भी कुछ बदलाव किया जा रहा है।
फेसबुक का नया वर्जन करना होगा डाउनलोड-
फेसबुक के इस नए संस्करण के लिए आपको एक नया वर्जन डाउनलोड करना पड़ेगा। इस नए वर्जन के आइकॉन पहले के आइकॉन से काफी अलग होंगे। फेसबुक के नए वर्जन में आइकॉन के साइज थोड़े बड़े होंगे। इस नए Facebook के वर्जन के जरिए आप किसी भी मोबाइल फोन का प्रीपेड रिचार्ज कर पाएंगे। तो आइए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे Facebook से प्रीपेड रिचार्ज करेंगे।
स्टेप 1.
फेसबुक खोलें-> टॉप राइट कॉर्नर पर hamburger menu को किल्क करें-> "Mobile Recharge" क्लिक करें -> अब "Recharge Now" पर क्लिक करें।

स्टेप 2.
अब अपना मोबाइल नंबर डालें-> ओप्रेटर का चयन करें-> उसके बाद region डाले. (वैसे तो मोबाइल नंबर डालने के बाद यह ऑटोमेटिक ओप्रेटर सलेक्ट कर लेगा लेकिन आप फिर भी मैन्यूल ही सलेक्ट कर लें।
स्टेप 3.
अब, रिचार्ज राशि दर्ज करें यदि आप इसे पहले से जानते हैं, या ब्राउज़ बटन पर टैप करेंगे तो यह आपको सभी उपलब्ध रिचार्ज विकल्प, विशेष वाउचर और अन्य दिखाएगा। इनमें से योजना या रिचार्ज विकल्प चुनने के बाद, नीचे "review order" पर टैप करें।
स्टेप 4.
ऑर्डर डिटेल्स के पेज में अपना क्रेडिट या डेबिट कार्ड नंबर दर्ज करें, और फिर नीचे ‘place order' पर टैप करें। फिलहाल फेसबुक प्रीपेड रिचार्ज में मोबाइल वॉलेट, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के लिए कोई समर्थन नहीं है, लेकिन शायद अंतिम संस्करण आने के बाद अन्य भुगतान विकल्पों की भी सुविधा फेसबुक इसमें जोड़ सकती है।
रिचार्ज के लिए पेमेंट करते वक्त सुरक्षा के लिए आपको एक ओटीपी या 3D सुरक्षित पासवर्ड भेजेगा, जिसे आपको वेरीफाई कराना पड़ेगा। बस! इतना करते ही आपका रिचार्ज सफल हो जाएगा। जब रिचार्ज पूरा हो जाएगा तब इसका एक नोटिफिकेशन रिसिप्ट भी आपको मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications







