एंड्रायड स्मार्टफोन में करें स्क्रीन रिकॉर्डिंग, बिना रूट के
एंड्रायड स्मार्टफोन को बिना रूट कर भी कर सकते हैं स्क्रीन रिकॉर्डिंग।
दुनियाभर में सबसे अधिक संख्या एंड्रायड स्मार्टफोन यूज़र्स की है। एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले स्मार्टफोन में आपको कई रेंज मिल जाएगी। यह बजट रेंज से शुरू होकर हाई रेंज तक में कई आप्शन में आते हैं। इसके अलावा कुछ ही कंपनियां हैं जो अन्य ओएस का इस्तेमाल करती हैं।

यदि आप भी चाहते हैं अपने एंड्रायड फोन में स्क्रीन रिकॉर्डिंग करना तो फॉलो करें यह सिंपल स्टेप्स-
AZ Screen Recorder
एंड्रायड फोन के लिए उपलब्ध यह एक बेस्ट एप है। इसकी मदद से एंड्रायड डिवाइस को बिना रूट किए ही स्क्रीन की रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
एनोनिमस रिकॉर्डिंग
इस एप में एक फैसिलिटी एनोनिमस रिकॉर्डिंग की भी है। इसके जरिए आसानी से स्क्रीन रिकॉर्डिंग की जा सकती है साथ ही फ्रंट कैमरा की क्लिप्स भी ले सकते हैं बिना स्क्रीन पर कुछ डिस्प्ले किए।
मैजिक बटन
इस बटन के जरिए आप रिकॉर्डिंग को कंट्रोल कर सकते हैं, वो भी स्क्रीन पर बिना कुछ दिखाए। इससे आपके व्यूअर उसी पर ध्यान देंगे जो आप स्क्रीनकास्ट करेंगे।
फ्रंट कैमरा
इस एप के जरिए स्क्रीन रिकॉर्डिंग के दौरान आप फ्रंट कैमरा से अपने चेहरे और भावों को भी कैप्चर कर सकते हैं, जो स्क्रीन पर एक ओवरले विंडो पर दिखाया जाएगा। इसे स्क्रीन पर कहीं भी किसी भी पोजीशन में ड्रैग कर कस्टमाइज किया सकता है।
काउंटडाउन टाइमर
स्क्रीन रिकॉर्डिंग से पहले यदि आप किसी चीज की तैयारी करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। इसके लिए काउंटडाउन टाइमर आपका वेट करेगा जब तक आपका तैयार न हो जाएं।


Click it and Unblock the Notifications








