एंड्रायड फोन यूज़र्स ऐसे पता करें वाईफाई पासवर्ड
एंड्रायड फोन यूज़र्स भूल गए हैं वाईफाई पासवर्ड तो जल्दी से करें ये काम
फोन को वाईफाई से रीकनेक्ट करना है, लेकिन पासवर्ड भूल गए? यदि आप उन यूज़र्स में से हैं जो अपने एंड्रायड डिवाइस में एक से कई सारे वाईफाई कनेक्शन का इस्तेमाल करते हैं तो जाहिर है आपके लिए हर वाईफाई का पासवर्ड याद रखना बेहद मुश्किल का काम है।
ऐसे में जरुरत के समय में यदि वाईफाई का पासवर्ड न मिले तो?

हालंकि वाईफाई का पासवर्ड पता लगाना इतना भी मुश्किल काम नहीं है। आज हम जो आपको ट्रिक बताने जा रहे हैं उसके बाद तो बिलकुल भी मुशिकल नहीं होगा। तो आगे से आप ऐसी परेशानी में न पड़े इसके लिए ध्यान से पढ़िए नीचे दी गई ये ट्रिक्स-

वाईफाई पासवर्ड रिकवरी एप
सबसे पहले अपने रूट किए हुए एंड्रायड स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर से वाईफाई पासवर्ड रिकवरी एप को डाउनलोड करें।
एप इंस्टॉल होने के बाद, एप को आपके फोन एक्सेस करने की परमिशन दें।
यह सब करने के बाद एप आपको फोन में सेव सभी पासवर्ड शो करेगी जिसके साथ एसएसआईडी नाम भी होंगे। आप पासवर्ड को कॉपी करना चाहें तो नेटवर्क पर टैप करें और 'कॉपी पासवर्ड टू क्लिपबोर्ड' सेलेक्ट करें।


Click it and Unblock the Notifications








