इंटरनल स्टोरेज खाली कर पुराने फोन को बनाएं नया!
अपने फोन की इंटरनल स्टोरेज से परेशान हैं, ऐसे करें डिलीट और मजे लें पुराने फोन की नै परफॉरमेंस के।
क्या आप अपने एंड्रायड स्मार्टफोन की करब परफॉरमेंस से परेशान है? क्या आपका फोन बहुत स्लो हो चुका है? अगर ऐसा है तो चेक कर लें कहीं आपके फोन की इंटरनल स्टोरेज भर तो नहीं गई है! यदि ऐसा है तो समझ जाइए कि सही टाइम हो गया है आप इंटरनल स्टोरेज को थोड़ा खाली करें।

इंटरनल स्टोरेज कम करने से आपके फोन की परफॉरमेंस काफी बेहतर हो जाती है। साथ ही फोन पहले से फ़ास्ट भी हो जाता है। साथ ही आप अपने फोन का पूरा डाटा सेफ रख सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप इंटरनल स्टोरेज इरेज़ कर उसको सेफ रख सकते हैं। इसके लिए आपको फॉलो करने होंगे नीचे दी हुए स्टेप्स-
फोन की सेटिंग में जाएं
सबसे पहले सेटिंग में जाकर सिक्यूरिटी में जाएं। अब एन्क्रिप्ट फोन में टैप करें, इसके लिए आपको फुल चार्ज चहिए या फिर फोन को चार्जिंग पर ही रखें। अब एन्क्रिप्ट होने तक वेट करें, इसमें एक घंटे तक का समय लग सकता है।
फोन को फैक्ट्री रीसेट करें
फोन की फैक्ट्री रिसेट करने पर इसमें मौजूद सभी डाटा डिलीट हो जाता है। ऐसा करने से पहले ध्यान रहे की आप अपने डाटा का बैकअप रख लें। इसके लिए आप सभी जरुरी फाइल्स को कंप्यूटर में सेव कर लें। कॉन्टेक्ट्स सेव करने के लिए यूज़ गूगल में सिंक कर दें।
सेटिंग में जाएं
फैक्ट्री रिसेट के लिए आप अपने एंड्रायड फोन में सेटिंग्स में जाएं। वहां आपको पर्सनल का विकल्प मिलेगा उस पर टैप करें।
सबकुछ डिलीट हो जाएगा
पर्सनल में जाने के बाद आपको कई आप्शन दिखाई देंगे, जिसमें से आपको बैकअप एंड रिसेट में जाना है। अब आपको दिखाई देगा कि इससे क्या क्या डिलीट हो जाएगा। यहाँ आपको फैक्ट्री डाटा रिसेट का विकल्प चुनना होगा।
नया सेटअप करें
ये सब होने के बाद आपसे कन्फर्म करने के लिए कहा जाएगा। जहाँ आपको रिसेट फोन के ऑप्शन पर टैप करना है। पूरी प्रोसेस कम्पलीट होने के बाद अब आपका फोन एकदम नया जैसा हो जाएगा। जिसके बाद आपसे शुरुआती सेटअप करने को कहा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications