USB ड्राइव का यूज़ कर पीसी से सभी वायरस को कैसे निकालें...?
आजकल वायरस, मैलवेयर, की-लॉगर्स और ट्रोजन विंडोज पीसी में आसानी से आ जाते हैं। सभी लोग वायरस को हटाने के लिए एंटीवायरस का यूज़ करते हैं, लेकिन अगर आपका विंडोज वायरस की वजह से काम करना बंद कर दे तो...? इस आर्टिकल से जानिए कि रेस्क्यू यूएसबी डिस्क का यूज़ करके कैसे कंप्यूटर से वायरस हटाएं? रेस्क्यू यूएसबी डिस्क का यूज़ कर वायरस हटाने के लिए इस प्रक्रिया में, बूटेबल यूएसबी ऑफ एंटीवायरस बनाएंगे जो आपकी बूट स्क्रीन पर चलेंगे। सभी वायरस स्कैन कर उन्हें हटा दें।

स्टेप 1. सबसे पहले, कंप्यूटर में रिमूवेबल यूएसबी डिवाइस कनेक्ट करें।
स्टेप 2. अब Iso image of Kaspersky रेस्क्यू डिस्क10 और स्पेशल यूटिलिटी प्रोग्राम डाउनलोड करें।
स्टेप 3. अब विंडोज़ में यूटिलिटी सॉफ्टवेयर लॉन्च करें।
स्टेप 4. अब आईएसओ फ़ाइल कास्पर्सकी रेस्क्यू डिस्क का पाथ डिसाइड करें और ड्राइव को सेलेक्ट करें जहां आप इसे बूट करना चाहते हैं और इंस्टॉल करें।
स्टेप 5. यूटिलिटी फ़ॉर रिकॉर्डिंग पूरा होने के बाद, कास्पर्स्की यूएसबी रेस्क्यू डिस्क मैनेजर विंडो खुल जाएगी। बस स्टार्ट बटन पर क्लिक करें, प्रोसेस के बाद आपकी रेस्क्यू डिस्क तैयार है।
स्टेप 6. यूएसबी लगी रहने दे और कंप्यूटर को रीस्टार्ट करें और यूएसबी बूट करने के लिए F11 दबाएं।
स्टेप 7. अब कास्पर्स्की इंटरफ़ेस दिखाई देगा, इसमें आप ग्राफ़िक मोड का ऑप्शन सेलेस्ट करें।
स्टेप 8. ग्राफिकल यूजर इंटरफेस पूरी तरह से स्क्रीन पर लोड हो जाने पर, आप स्कैन कर सकते हैं और सभी वायरस को हटा सकते हैं।
बिट डिफ़ेंडर रेस्क्यू सीडी का यूज़
बिट डिफेंडर रेस्क्यू सीडी एक और ऑप्शन है जिसे आप चुन सकते हैं। यह इन्फेक्टेड ऑपरेटिंग सिस्टम को स्कैन कर बचा सकता है। आइए जानते हैं बिट डिफेंडर रेस्क्यू सीडी कैसे बनाएं और यूएसबी की तरह कैसे यूज़ करें?
स्टेप 1 सबसे पहले, स्टिकिफायर डाउनलोड करें। इसे खोलने पर आपको दो ऑप्शन दिखेंगे "इंटरनेट से डाउनलोड करें" और "सेलेक्ट एग्जिस्टिंग आईएसओ इमेज"।
स्टेप 2 अगर आपके पास आईएसओ इमेज है तो बस सेलेक्ट कर "नेक्स्ट" पर क्लिक करें। अब नेक्स्ट विंडो पर, बिट डिफेंडर रेस्क्यू सीडी फाइलों के लिए टारगेट रिमूवेबल ड्राइव सेलेक्ट करें।
स्टेप3 अब आप अपनी फ्लैश ड्राइव को प्लगइन करें और ड्रॉप-डाउन लिस्ट से ड्राइव लेटर सेलेक्ट करें। अब "नेक्स्ट" दबाएं, इंस्टॉलेशन शुरू हो जाएगी और फिनिश होना का वेट करें और अब आप इन्फेक्टेड कंप्यूटर में यूज़ कर सकते हैं।
बेस्ट बूटेबल एंटीवायरस रेस्क्यू डिस्क
#1 हिटमैन प्रो
हिटमैन प्रो किकस्टार्ट सबसे अच्छा एंटीवायरस और मैलवेयर स्कैनर टूल में से एक है। हालांकि, बूटेबल डिस्क बनाने के लिए आपको हिटमैनप्रो लाइसेंस चाहिए। हिटमैनप्रो का साइज केवल 10 एमबी है। आप आसानी से हिटमैनप्रो का यूज़ कर बूटेबल डिस्क बना सकते हैं।
#2 नॉर्टन बूटेबल रिकवरी टूल
नॉर्टन बूटेबल रिकवरी टूल कंप्यूटर को बूट करने में फेल होने पर वायरस को स्कैन और खत्म करता है। नॉर्टन एक आईएसओ फ़ाइल देता है जिसे आप बूटेबल यूएसबी, सीडी/डीवी डिस्क बनाने के लिए यूज़ कर सकते हैं। यह मुफ्त में उपलब्ध है और आपको किसी भी नॉर्टन प्रोडक्ट की लाइसेंस की डालनी है। अगर आप नॉर्टन के किसी भी प्रोडक्ट का यूज़ नहीं करते हैं, तो आप नॉर्टन की पाने के लिए बीटा प्रोग्राम साइन अप करें।


Click it and Unblock the Notifications








