ट्रू कॉलर से कैसे डिलीट करें अपना नंबर!
ट्रू कॉलर एक तरह की ग्लोबल कोलैबोरेटिव फोन डायरेक्टरी है। एक ऐसा एप है जिसके जरिए आप किसी भी अंजान नंबर से आने वाली काल की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस एप से आप यह पता लगा सकते हैं कि आपको कौन कॉल कर रहा है व यह कॉल कहां से आ रही है। यह एप अपने सभी यूजर्स के एड्रेस बुक से कांटेक्ट डिटेल्स ले लेती है। तो अगर आपने कभी इस एप का इस्तेमाल नहीं भी किया हो तो भी इस पर आपका नाम हो सकता है, लेकिन ऐसा तभी होगा यदि किसी अन्य ने आपकी कांटेक्ट डिटेल्स इस पर सेव की हो।
यदि आप भी ट्रू कॉलर से अपना नंबर मिटा देना चाहते हैं तो फॉलो करें ये स्टेप्स-
ट्रू कॉलर एप में जाएं
एप खोलें> ऊपर बाएं किनारे पर दिया पीपल आइकॉन पर टैप करें > सेटिंग में जाएं> अबाउट पर जाएं> डीएक्टिवेट अकाउंट
यह प्रक्रिया iOS के लिए भी लगभग सामान है।
नंबर को अनलिस्ट करें
यदि आप अपना नंबर इस एप से अनलिस्ट करना चाहते हैं तो ट्रू कॉलर की वेबसाइट पर जाकर अनलिस्टिंग पेज पर क्लिक करें।
मोबाइल नंबर भरें
अपना मोबाइल नंबर अपने सही कंट्री कोड के साथ यहाँ पर भरें।
नंबर अनलिस्ट करने का कारण बताएं
अब अपने नंबर को एप से अनलिस्ट करने का कारण बताएं।
वेरीफाई
अंत में ट्रू कॉलर आपको एक वेरिफिकेशन कोड देगा, जिसे टाइप कर आप प्रक्रीया को पूरा कर सकते हैं। आपका नंबर लिस्ट से हटाने के लिए एप 24 घंटे तक का समय ले सकता है।
अन्य टेक न्यूज़
हिंदी गिज़बॉट
ऐसी अन्य टिप्स के लिए पढ़ें हिंदी गिज़बॉट व लाइक करें हमारा फेसबुक पेज!


Click it and Unblock the Notifications








