Home
How to

फोन से डिलीट हो गए कॉन्टेक्ट को ऐसे लाएं वापस

By Shiwani Raturi

कई बार गलती से या फोन खो जाने के बाद हम अपने सारे कॉन्‍टैक्‍ट नंबर से हाथ धो बैठते हैं। कॉन्टैक्ट्स डीलीट होने की वजह से हमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार ऐसा होता है कि हमारे ज़रूरी कॉन्टैक्ट्स खो जाने के बाद हम चाह कर भी इन्हें रीस्टोर नहीं कर पाते हैं।

लेकिन अब अगर आपका फोन खो जाए यो उससे आपके सभी कॉन्‍टैक्‍ट ड‍िटेल डिलीट हो जाए तो आपको घबराने की जरुरत नहीं है। ऐसे कई तरीके हैं जिनसे आप अपने खोए हुए कॉन्टैक्ट्स को आसानी से वापस पा सकते हैं। आप अपने फोन में सेटिंग के जरिए भी अपने नंबर्स को बचा सकते हैं।

कॉन्टेक्ट नंबर ड‍िलीट हो गए हैं तो ऐसे करें री-स्टोर

गूगल कॉन्टैक्ट्स

अगर हमारे कॉन्टैक्ट्स खो जाएं तो हम गूगल कॉन्टैक्ट्स से इसे वापस पा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले गूगल क्रोम ब्राउज़र पर एक नई वेबसाइट गूगल कॉन्टैक्ट्स खोलना होगा। आप ध्यान रखें कि यह आपको उसी अकाउंट से खोलना है जिसके कॉन्टैक्ट्स आप वापस पाना चाहते हैं।

अब आप वेबपेज के बाईं तरफ मेन्यु पर जाएं और वहां मोर पर क्लिक करें। यहां आपको रीस्टोर कॉन्टैक्ट्स ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।रीस्टोर ऑप्शन पर क्लिक करके आप यहां टाइम फ्रेम भी चुन सकते हैं जिससे आप डिलीट किए गए कॉन्टैक्ट आप रीस्टोर करना चाहते हैं।

यह स्‍टेप करने के बाद आपके सभी खोए हुए कॉन्टैक्ट्स रीस्टोर हो जाएंगे। लेकिन आपको यह प्रक्रिया अपने कॉन्टैक्ट्स को खोने के 30 दिनों के अंदर ही करनी होगी।

जीमेल में करें कॉन्टैक्ट्स रीस्टोर

इसके लिए आप अपने जीमेल में लॉगइन करें। यहां बाईं ओर एक और 'जीमेल’ लिखा दिखेगा। उस पर क्लिक करने के बाद आपको 'कॉन्टेक्ट’ का ऑप्‍शन मिलेगा, उस पर क्लिक करते ही आपके फोन में मौजूद सभी कॉन्टेक्ट आपकी कंप्यूटर डिस्प्ले या टैबलेट डिस्प्ले पर नजर आने लगेंगे। इन्हें यहां से कॉपी भी किया जा सकता है। अगर आप चाहे तो अन्य किसी व्यक्ति के साथ कोई कॉन्टेक्ट जीमेल, फेसबुक या ट्विटर के माध्यम से भेज सकते हैं। आप जीमेल में टाइप किए बगैर उस कॉन्टैक्ट को कॉपी करके 'कंपोज बॉक्स’ में पेस्ट कर सकते हैं।

कॉन्टेक्ट बैकअप को रखें सिंक

मोबाइल पर आपका जीमेल अकाउंट को एक्टिवेट करें। अब फोन की सेटिंग्स में जाकर 'अकाउंट और सिंक’ को सिलेक्ट करते हुए 'एंड अकाउंट’ को चुनें और वहां अपने जीमेल अकाउंट की ड‍िटेल देकर फोन पर जीमेल अकाउंट एक्टिवेट करें। इससे आपके सभी फोन नंबर का जीमेल पर बैकअप बनता रहेगा। ताकि भविष्‍य में कभी भी आपके फोन के साथ कोई हादसा हो जाए तो आपको अपने कॉन्टैक्ट्स खोने पर कोई टेंशन नहीं होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you deleted contact accidentally then try some free apps and retrieve you old contact list easily.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X