अपने एंड्रायड फोन में ऐसे चलाएं दो व्हाट्सएप!
आज के समय में लगभग हर फोन डुअल सिम की सुविधा के साथ आते हैं। यही कारण है कि हर यूजर चाहता है कि वह अपने फोन में दो व्हाट्सएप इस्तेमाल कर सके। जब एक फोन में दो सिम हो सकते हैं तो दो व्हाट्सएप क्यों नहीं! आज हम आपको बताएंगे कि एंड्रायड फोन में कैसे आप दो व्हाट्सएप अकाउंट चला सकते हैं।
एंड्रायड फ़ोन में दो व्हाट्सएप अकाउंट के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बस एक एप OGWhatsApp इंस्टॉल करनी है। यह एक नई एप है, यह आपको फोन में दो नंबर पर व्हाट्सएप रन करने की सुविधा देगी। हालांकि पहले ऐसा मुमकिन नहीं था। यह एप आपको कई बेहतर फीचर देती है। आइए जानते हैं कि इस एप को कैसे इस्तेमाल किया जाता है-
OGWhatsApp
सबसे पहले अपने एंड्रायड फोन में OGWhatsApp को डाउनलोड कर लें
बैकअप
अब अपने फोन में सेव व्हाट्स फोल्डर, जिसमें आपके व्हाट्सएप का पूरा डेटा है , उसका एक बैकअप तैयार कर उसे सेव कर लें
अनइंस्टॉल
अब अपने फोन से व्हाट्सएप डेटा हटा दें इसके लिए सेटिंग में >एप्स > व्हाट्सएप > अनइंस्टॉल
व्हाट्सएप फोल्डर
अपने फोन में व्हाट्सएप फोल्डर को OGWhatsApp नाम से सेव कर लें
नंबर वेरीफाई करें
अब OGWhatsApp में अपने पहले नंबर को वेरीफाई करो और फिर दूसरा नंबर जो व्हाट्सएप पर यूज करना चाहते हैं उसे वेरीफाई करो
दो व्हाट्सएप
आपके फोन में अब दो नंबर पर व्हाट्सएप मौजूद है!
अन्य टेक न्यूज़
हिंदी गिज़बॉट
ऐसी अन्य टिप्स के लिए पढ़ें हिंदी गिज़बॉट और लाइक करें हमारा फेसबुक पेज!


Click it and Unblock the Notifications








