एंड्रॉयड फोन पर डेटा और पैसे बचाने के लिए 3 तरीके
प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के साथ बैलेंस को लेकर कई समस्याएं आती हैं। जैसे यूजर्स को डाटा बैलेंस खत्म होने का पता नहीं चलता है, जिसके चलते मेन बैलेंस से डाटा इस्तेमाल होता रहता है। ऐसे में यूजर का सारा बैलेंस खत्म हो जाता है। इसी तरह जब हमारे पास डाटा नहीं होता तो हमें बहुत दिक्कत होती है या हमारे पास डाटा कम होता है तब भी हमें दिक्कत होती है।

इसके लिए हम अपने डेटा को सेव रखना चाहते हैं ताकि हम उसका इस्तेमाल बाद में कर सके और सही समय पर कर सके। आज के समय में हम व्हाट्सएप और फेसबुक पर काफी समय बितताते है, और इसमें हमारे फ़ोन का काफी डेटा इस्तेमाल हो जाता है।

लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहें हैं जिससे आप अपने फ़ोन का डेटा सेव रख सकते हैं और आपका बैलेंस भी ख़त्म नहीं होगा। आइये जानते हैं ऐसी ही 3 टिप्स।
1. वाई-फाई मिलने पर ऐप अपडेट करें
एंड्रॉइड फ़ोन में एप्लिकेशन खुद ही अपडेट होने लगते हैं जैसे ही उन्हें इंटरनेट मिलता है। जिसकी वजह से फ़ोन का बहुत सारा डेटा इस्तेमाल हो जाता है। तो अब इससे कैसे बचे। इसके लिए अपने फ़ोन की सेटिंग को बदलें। जैसे कि वाई-फाई मिलने पर ऐप अपडेट करें। इसके लिए अपने Play Store > Settings > General > Auto update apps > Auto-update apps over Wi-Fi only में बदल दें।
2. व्हाट्सएप पर मीडिया ऑटो डाउनलोड बंद करें
बहुत सारे वीडियो और फोटो व्हाट्सएट चैट बॉक्स में आते रहते हैं। और अगर आप इन सबको अपने फ़ोन में डाउनलोड करेंगे तो आपका मोबाइल डेटा उसी वक़्त ख़त्म हो जाएगा। तो अब इसके लिए क्या करें। इसके लिए आप वीडियो और फोटो के ऑटमैटिक डाउनलोड को बंद कर दें। यह आप व्हाट्सएट और फेसबुक दोनों में कर सकते हैं।
आइये जानते हैं कि व्हाट्सएप पर इसे कैसे करते हैं। व्हाट्सएप की सेटिंग में जाएँ WhatsApp > Chats and calls > Media auto-download > disable auto-download इसे तीनों में बंद कर दें जैसे मोबाइल डेटा का उपयोग करते समय, वाईफाई पर और रोमिंग के समय में कनेक्ट बंद हो। इससे आपके फ़ोन में वीडियो या फोटो तभी डाउनलोड होगा जब आप खुद करेंगे। ऐसी ही आप मीडिया ऑटो डाउनलोड ऑप्शन आप ट्विटर और फेसबुक पर भी बंद कर सकते हैं। इसमें भी आपको इन एप्लिकेशन की सेटिंग पर जाएं और ऑटो डाउनलोड को बंद कर दें।
3. ब्राउज़र में डेटा सेवर का उपयोग करें
क्या आपको पता है कि गूगल क्रोम में भी आप अपने डेटा के इस्तेमाल को कम कर सकते हैं। जी हाँ दुनिया भर में इस्तेमाल होने वाला गूगल क्रोम वेबसाइट सर्च करने के साथ साथ, डेटा के इस्तेमाल को भी रोक सकता है। इसके लिए आपको क्रोम की सेटिंग पर जाके Chrome Settings > Data Saver > Turn it on करना होगा। इससे अब आप जब भी गूगल पर कुछ भी सर्च करेंगे तो आपका डेटा कम मात्रा में खर्च होगा। लेकिन यह फीचर सिर्फ एंड्रॉइड पर उपलब्ध है iOS पर नहीं। यह सिर्फ आप क्रोम में ही नहीं कर सकते हैं। बल्कि यह आप Opera Mini पर भी कर सकते हैं इसमें आप सेटिंग्स में वीडियो कम्प्रेशन कर के फोन का काफी डेटा बचा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








