स्मार्टफोन बैटरी को फटने से बचाएं, अपनाएं ये टिप्स..!
हम अक्सर ऐसी खबरें सुनते हैं कि बात करते करते स्मार्टफोन फट गया, या चार्ज करते हुए बैटरी फट गयी। लेकिन इसके बावजूद हम उन बातों का ध्यान नहीं रखते जो ऐसा कुछ होने का कारण होती हैं।
बैटरी के फटने के कई कारण होते हैं जिनमें से कुछ नीचे स्लाइडर में दिए गए हैं। अपने स्मार्टफोन को और खुद को सुरक्षित रखने के लिए नीचे दिए टिप्स का जरुर ध्यान रखें-
थर्मल रनअवे
लिथियुम बैटरीज के साथ थर्मल रनअवे की अक्सर प्रोबोलम होती है। इस समस्या के कारण स्मार्टफोन मेकर्स ने एक सिस्टम लागू किया है जो कि ओवर चार्जिंग के खिलाफ है।
बैटरीज का पतला होना
इन दिनों स्मार्टफोन तो पतले हैं ही साथ बैटरी भी काफी पतली आ रही हैं। यह बैटरीज के लिए नेगेटिव और पॉजिटिव प्लेट को अलग रखने के लिए काफी कम स्पेस होता है।
रातभर चार्ज करना
वैसे तो सभी स्मार्टफोन मेकर बैटरी को स्मार्टफोन के लिए सुरक्षित बनाने के तरीके अपनाते हैं। लेकिन कई कंपनियां पैसा बचाने के चक्कर में ऐसा नहीं करती. जिससे यदि ओवर हीटिंग स्मार्टफोन के लिए घातक हो सकती है. ऐसे में फोन को रातभर चार्ज नहीं करना चाहिए।
ओरिजिनल बैटरी
फोन को सेफ रखें के लिए हमेशा ओरिजिनल बैटरी का ही प्रयोग करें।
चार्ज करते हुए फोन यूज न करें
हम अक्सर फोन को चार्जिंग पर लगाकर इस्तेमाल करते हैं। जो कि बेहद गलत है। ऐसा करने से हमेशा बचें।


Click it and Unblock the Notifications








