Home
How to

अपने व्हाट्सएप के मैसेज को सेव करने का सिंपल आईडिया

व्हाट्सएप पर आपको यदि कोई चैट या मैसेज सेव करने हैं तो अपनाएं यह आसान तरीका।

By Agrahi

व्हाट्सएप का इस्तेमाल इस समय सबसे अधिक किया जाता है। इस एप पर करीब एक बिलियन से अधिक यूज़र्स हैं। यह अब तक की सबसे प्रसिद्ध चैटिंग एप है। हाल ही में व्हाट्सएप ने अपने यूज़र्स के लिए वीडियो कॉलिंग का विकल्प भी पेश कर दिया है। इससे पहले वॉयस कॉलिंग फीचर के आने इसकी पॉपुलैरिटी और भी बढ़ गई थी।

अपने व्हाट्सएप के मैसेज को ऐसे करें सेव!

व्हाट्सएप का इस्तेमाल भले ही हम सबसे अधिक करते हैं, लेकिन इसके बारे में कई चीजें हम नहीं जानते हैं। इन्हीं में से एक जरुरी चीज है व्हाट्सएप के मैसेज को सेव करना। व्हाट्सएप पर हम कई लोगों से जुड़े होते हैं, दिन भर में कई मैसेज आते हैं और कई भेजे जाते हैं। ऐसे में फोन की मैमोरी फुल होने की भी संभावनाएं होती हैं।

इसके अलावा कई मैसेज और चैट व्हाट्सएप पर बेहद जरुरी भी होती हैं। जिन्हें आप डिलीट नहीं कर सकते हैं। इसके लिए आपको इन मैसेज को सेव करना होगा। यदि आप भी व्हाट्सएप की किसी चैट या मैसेज को सेव करना चाहते हैं तो आप उसे इस तरह से सेव कर सकते हैं।

सेटिंग में जाएं

सेटिंग में जाएं

व्हाट्सएप के होम पेज पर, ऊपर दाएँ ओर किनारे मेनू का आइकॉन दिया होता है। इस पर क्लिक करने पर आपको कुछ विकल्प दिखाई देंगे। जिसमें से आपको सेटिंग विकल्प चुनना है।

चैट और कॉल्स

चैट और कॉल्स

सेटिंग्स पर क्लिक करते ही आपको कुछ अन्य विकल्प मिलेंगे। जिनमें प्रोफाइल, हेल्प समेत चैट और कॉल्स का विकल्प भी होगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

'ईमेल चैट'

'ईमेल चैट'

अब आपको 'बैकअप चैट' के ठीक नीचे 'ईमेल चैट' का विकल्प दिखाई देगा। व्हाट्सएप आपके फोन की इंटरनल मैमोरी में आपके चैट का बैकअप रखता है, लेकिन आपको उसको मैमोरी कार्ड में शिफ्ट नहीं कर सकते हैं। तो यदि आपको कोई खास चैट सेव रखनी है उसके लिए आप ईमेल चैट का विकल्प चुनें।

अटैच मीडिया

अटैच मीडिया

ईमेल चैट का विकल्प चुनने पर आपसे एक सवाल पूछा जाएगा। जिसमें आपको दो विकल्प मिलेंगे, आप चैट को बिना मीडिया के सेव करना चाहते हैं या फिर मीडिया के साथ।

आपको जो विकल्प सही लगे उसे चुनें (बेहतर होगा कि आप अटैच मीडिया का विकल्प चुनें)।

चैट सेव हो जाएगी

चैट सेव हो जाएगी

अब आपको अपना ईमेल अकाउंट चुनना होगा। इसके बाद आपको पूरी चैट ईमेल के जरिए मिल जाएगी।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
How to save Whatsapp messages Hindi. Read more in Detail.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X