Home
How to

भूल जाते हैं बर्थडे-एनिवर्सिरी तो स्मार्टफोन में ऐसे शेड्यूल करें मैसेज

By Devesh Jha

आपके साथ कभी ऐसा हुआ है की आप किसी को बर्थडे विश करना भूल गए हो क्या आप किसी की एनिवर्सरी भूल गए हों या कोई ऐसा काम जो आपको एक फिक्स डेट पर करना था, लेकिन आप उसे करना भूल गए?

कई बार हम किसी जरूरी दिन के बहुत जरूरी काम को भूल जाते हैं और बाद में हमें नुकसान झेलना पड़ता है। इस नुकसान से बचने के लिए हम आपको अपने इस आर्टिकल में अपने स्मार्टफोन में मैसेज शेड्यूल करना बताएंगे, जिससे उस निश्चित तारीख को आपके फोन से ऑटोमेटिक मैसेज सेंट हो जाएगा।

भूल जाते हैं बर्थडे-एनिवर्सिरी तो स्मार्टफोन में ऐसे शेड्यूल करें मैसेज

गूगल प्ले स्टोर पर किसी भी काम को आसान करने के लिए बहुत सारे एप्लिकेशन मौजूद हैं। ऐसे में अपने मैसेज को शेड्यूल करने के लिए कुछ तरीके इंटरनेट की दुनिया में मौजूद हैं।

WhatsApp's new feature, Swtich from voice call to video call

मैसेज को ऑटोमैटिक भेजने के लिए भी आप शेड्यूल बना सकते हो। ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में हम आपको बताएंगे। डू इट लेटर (Do it later) ऐसे ही एप्लिकेशन में से एक है।

डू इट लेटर (Do it later)

डू इट लेटर (Do it later)

मैसेज को सेव करके बाद में भेजने वाले सुविधा के लिए आप डू इट लेटर का उपयोग कर सकते हैं। डू इट लेटर नीचे दिए प्लेटफॉर्म्स पर ही काम करता है।
1) जीमेल
2) याहू
3) हॉटमेल
4) फेसबुक
5) ट्विटर

ऑटोमेटिक एसएमएस भेजने के लिए इस सेवा को प्ले स्टोर पर काफी अच्छा माना जाता है। इसके लिए आपको सिर्फ मैसेज टाइप करके रिसीवर को नाम, नंबर डालें। उसके बाद डेट और टाइम डालें जब आप मैसेज को भेजना चाहते हो। आप इसे कैंसिल भी कर सकते हैं। जब एप्लिकेशन में सेटिंग हो जाएगी, तब मैसेज सेंड होने से पहले यह आपसे ऑटोमेटिक कंफर्मेशन मांगता है। लिहाजा, आप जब भी चाहें रद्द कर सकते हैं।

अल्फा मैसेजिंग (Alpha Messaging)-

अल्फा मैसेजिंग (Alpha Messaging)-

मैसेज को शेड्यूल करने के लिए अल्फा मैसेंजर भी एक अच्छा विकल्प है। इसके जरिए भी आप अपने मैसेज को शेड्यूल कर सकते हैं। इससे निर्धारित वक्त पर मैसेज ऑटोमेटिक रिसीवर के पास पहुंच जाएगा। इसके जरिए आप शेड्यूल टाइम पर मैसेज तो भेज ही सकते हैं साथ ही आप आने वाले दिनों में किसी इवेंट, पार्टी, फंक्शन, वेडिंग, मीटिंग ऐसी किसी भी चीज के लिए टाइम शेडूल सेट कर सकते हैं।

अल्फा मैसेजिंग एक अलार्म की तरह काम करता है। जिसे आप जैसे चाहे जब चाहे सेट कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर आप हफ्ते में दो दिन किसी इवेंट के लिए टाइमिंग सेट करते हैं, तो यह मैसेंजर उसी दिन उसी टाइम पर यह आपको याद दिलाएगा कि आपने आज इवेंट टाइमिंग फिक्स की है। लिहाजा, शेड्यूल मैसेज के लिए अल्फा मैसेजिंग भी एक अच्छा जरिया है।

 शेड्यूल एसएमएस (Schedule SMS)-

शेड्यूल एसएमएस (Schedule SMS)-

शेड्यूल SMS ऐसा ही जरिया है जिसके जरिए आप किसी इवेंट या ऑटोमेटिक मैसेज को सेट करने के लिए टाइमिंग शेड्यूल बना सकते हैं। शेड्यूल एसएमएस में कुछ जरूरी मैसेज के टैम्पलेट्स पहले से ही बने होते हैं, जिसे आप ऑटोमेटिक भेज सकते हैं। शेड्यूल एसएमएस में रिपीट की सुविधा नहीं है। यानी आप एक बार टाइमिंग शेड्यूल सेट करके बार-बार उसका उपयोग नहीं कर सकते हैं। टाइम शेड्यूल का एक बार उपयोग होने के बाद अगली बार उसका उपयोग करने के लिए आपको उसे दोबारा सेट करना पड़ेगा।

एसएमएस प्लानिंग (SMS Planning)-

एसएमएस प्लानिंग (SMS Planning)-

ये ऐप अपने नाम की तरह ही काम करता है। इस ऐप में यूजर्स अपने एसएमएस को प्लान करके शेड्यूल कर सकते हैं। इस ऐप की खासियत की बात करें, तो इसका इंटरफेस काफी क्लीन है, जिससे इसे उपयोग करना आसान होता है। इस ऐप में एसएमएस शेड्यूल करने के अलावा मैसेज कब औऱ किसे सेंट किए गए हैं, रिकॉर्ड और ट्रेक किया जा सकता है। इस ऐप में 5/15/30 मिनट के इंटरवल में हफ्ते, महीने और साल के हिसाब से शेड्यूल किए जा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
There comes a time in everyone’s life when the superiority of machines has to be acknowledged and submitted to, the Play Store has an amazing collection of apps that are designed to serve this need.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X