अब एंड्रायड और iOS यूजर्स व्हाट्सएप पर शेड्यूल करें मैसेज!
अब आपको किसी दोस्त को जन्मदिन या शादी की सालगिरह पर बधाई देने के लिए 12 बजे तक उठे रहने की जरुरत नहीं होगी। क्योंकि अब आप व्हाट्सएप पर मैसेज शेड्यूल कर सकते हैं। साथ ही यदि आपको भूलने की आदत है लेकिन आप किसी को जरुरी मैसेज किसी तय समय पर ही करना चाहते हैं तब भी इसका इस्तेमाल कर अपनी परेशानी को दूर किया का सकता है।
व्हाट्सएप पर कई तरफ के फीचर्स पहले से हैं, साथ ही कई शनदार फीचर्स समय समय पर जुड़ते भी रहते हैं। लेकिन व्हाट्सएप पर अब आपको व्हाट्सएप पर अब तक की सबसे बढ़िया सुविधा मिलने वाली है। जो कि मैसेज शेड्यूल करने की।
#1
इसके लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में एक थर्ड पार्टी एप शेड्यूल व्हाट्सएप मैसेज डाउनलोड करनी होगी। इसे डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
#2
एप इंस्टॉल करने के बाद यह आपसे सुपरयूजर का एक्सेस मांगेगा, आप इसे अनुमति दें। अब आपको स्क्रीन पर दाएँ ओर एक पेंसिल का आइकॉन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
#3
अब आपको जिसे व्यक्ति को मैसेज भेजना है उसका कांटेक्ट सिलेक करना है। वहीँ नीचे आप मैसेज लिख सकते हैं।
#4
अब आप टाइम सेट कर दें। टाइम सेट करने के बाद नीचे दिए एड बटन पर क्लिक करें आपका मैसेज शेड्यूल हो जाएगा।
#5
आपका शेड्यूल मैसेज सेट किए हुए टाइम पर सेलेक्ट किए हुए व्यक्ति को पहुँच जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications







