4 स्टेप्स में जानें कब पढ़ा गया आपका Gmail
कई बार जीमेल यूजर्स को अपने मेल पर रिप्लाई का इंतजार रहता है, लेकिन उन्हें नहीं पता होता है कि अपना मेल कैसे ट्रेक करें। अगर हम आपको कहें कि वॉट्सएप की तरह जीमेल पर भी आप देख सकते हैं कि आपका मेल कब रीड किया गया। हां, आज हम जीमेल यूजर्स के लिए बेहद काम की ट्रिक बता रहे हैं, जिसके जरिए कोई भी यूजर आसानी से ये जान सकता है उसका मेल कब पढ़ा गया।

स्टेप 1-
इसके लिए सबसे पहले अपने लैपटॉप या कंप्यूटर के गूगल क्रोम के राइट साइड में ऊपर की ओर दिख रही 3 डॉट पर क्लिक कर more tools पर क्लिक करें। अब Extension पर क्लिक करें।
स्टेप 2-
अब आपके सामने एक विंडो खुलेगी। वहां Get more extensions पर क्लिक करें। अब सर्च बार में Mailtrack for Gmail & Inbox: Email tracking लिख कर सर्च करें।
स्टेप 3-
अब आपके सामने एक एक्सटेंशन खुलेगा। उसे डाउनलोड करें और क्रोम में इंस्टॉल करें। अब जीमेल लॉगिन करने के बाद एक्टिवेट Mailtrack पर क्लिक करें। अब एक्टिवेट होने के बाद Allow के ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 4-
अब जीमेल पर आपका भेजा गया मेल पढ़ा जाएगा, तो आपके पास नोटिफिकेशन आ जाएगा कि आपका मेल भेजने के कितनी देर पढ़ा गया या नहीं पढ़ा गया। साथ ही आपको मेल में इनबॉक्स के सामने व्हाट्सऐप जैसे 2 ब्लू टिक दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








