Home
How to

कैसे देखें आपकी फेसबुक प्रोफाइल कैसी दिखती है ?

हम अपनी फेसबुक प्राफाइल को सुंदर बनाने के लिए क्‍या कुछ नहीं करते, उसमें अच्‍छे-अच्‍छे वॉलपेपर लगाते हैं, उसे एडिट करते हैं लेकिन ये सब करने के बाद क्‍या आप जानते हैं आपकी प्रोफाइल दूसरे यूजरों को कैसी दिखती होगी। इसके अलावा प्रोफाइल में हमने जो भी चीजे जोड़ रखी है वो सभी आपकी प्रोफाइल में शो भी होती है या नहीं। इन्‍हीं सब सवालों के जवाब आज हम आपको देंगे कि आखिरी जब आपके दोस्‍त या फिर कोई दूसरा व्‍यक्ति आपकी प्राफाइल में विजिट करता है तो वो दिखती कैसी है।

फेसबुक प्रोफाइल को देखने के लिए सबसे पहले अपने फेसबुक में लॉगइन करिए।

कैसे देखें आपकी फेसबुक प्रोफाइल कैसी दिखती है ?

फेसबुक में लॉगइन करने के बाद उसकी प्राइवेसी सेटिंग में जांए, सेटिंग में आपको ढेर सारे दूसरे ऑप्‍शन भी दिखेंगे जैसे who can see my stuff, who can see my future post, who can contact me.

इन सभी ऑप्‍शनों में से who can see my stuff ऑप्‍शन पर क्लिक करें और Views as ऑप्‍शन चुनें में जाकर What do other people see on my timeline सेक्‍शन में व्‍यू ऐस करें।

कैसे देखें आपकी फेसबुक प्रोफाइल कैसी दिखती है ?

ये टूल आपकी प्रोफाइल के उस लुक को दिखाएगा जो आपके दोस्‍तों को फेसबुक दिखता होगा यानी एक तरह से आप अपने प्राफाइल का फ्रंट लुक देख सकते हैं।

अगर आप किसी व्‍यक्ति विशेष द्वारा ये देखना चाहते हैं कि उसको आपकी प्रोफाइल कैसी दिखेगी तो View as Specific Person ऑप्‍शन सलेक्‍ट करने पर आप उस व्‍यक्ति के नाम द्वारा अपनी प्रोफाइल का व्‍यू देख सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X