व्हाट्सएप पर कैसे भेजें हाईक स्टीकर्स
इस ट्रिक के जरिए आप व्हाट्सएप पर की जाने वाली बातचीत को हाईक मैसेंजर के स्टीकर्स का इस्तेमाल करके बेहतर बना सकते हैं।
इसमें कोई संदेह नहीं रह गया है कि हाईक मैसेंजर, स्टीकर्स के मामले में बहुत अपग्रेड है। ये अन्य आईएम एप्लीकेशन के मुकाबले कहीं ज्यादा एडवांस है। यूआई के टर्म में, कॉलिंग सुविधा भी इसमें काफी अच्छी है।

अगर आप व्हाट्सएप यूज करते हैं और उसमें चैट को एक्सप्रेसिव बनाने के लिए हाईक मैसेंजर के स्टीकर्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इस तरह कर सकते हैं:

स्टेप 1: हाईक पर Stickey प्राप्त करना
हाईक मैसेंजर पर जाएं और इसकी सेटिंग में जाएं। यहां आपको Stickey विकल्प मिलेगा।

स्टेप 2: हाईक Stickey से व्हाट्सएप को सेलेक्ट करना
आप जब Stickey पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने कई सारे विकल्प आएंगे। इसमें से व्हाट्सएप पर टिक कर दें।

स्टेप 3: व्हाट्सएप पर जाएं
जब आप व्हाट्सएप पर जाएंगे। तो आप पाएंगे कि व्हाट्सएप होम पेज पर हाईक ऑइकन स्टक हो जाएगा।

स्टेप 4: स्टीकर भेजें
अब आप जिसे भी चैट करना चाहें, चैट करें और स्टीकर भेजें।

स्टेप 5: आईओएस यूजर्स के लिए:
अगर आप आईफोन यूजर हैं तो हाईक यूजर स्टीकर पर लॉन्ग प्रेस करके इसे शेयर वाय के जरिए किस दूसरे एप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications








