Home
How to

अभी फोन में कर लें ICE सेटिंग, नहीं तो पड़ सकता है पछताना !

ICE का फुलफॉर्म In Case of Emergency है। इसके जरिए आपके फोन में आपकी हेल्थ इंफोर्मेशन और ब्लड ग्रुप और इमरजेंसी कॉन्टेक्ट सेव को किया जा सकता है।

By Neha

ICE का फुलफॉर्म In Case of Emergency है। जब भी आप अचानक किसी दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं, या अचानक आपको चक्कर आ जाता है, ऐसे में इस इन्फॉर्मेशन के जरिए लोग इमर्जेंसी के समय आपकी मदद कर पाएंगे। ICE में आप अगर किसी रोग से पीड़ित हैं, तो उसके बारे में लिख सकते हैं। इसके अलावा अपना ब्लड ग्रुप और इमरजेंसी कॉन्टेक्ट नंबर भी लिख सकते हैं।

अभी फोन में कर लें ICE सेटिंग, नहीं तो पड़ सकता है पछताना !

जब आपको अस्पताल ले जाया जाएगा, तो डॉक्टर्स और स्टाफ को इस बात की जानकारी मिल जाएगा कि आप किस बीमारी से ग्रस्त हैं और कौन सी दवाईयां ले रहे हैं, या आपका कौन सा ब्लड ग्रुप है। इसके अलावा इमरजेंसी कॉन्टेक्ट नंबर के जरिए आपको परिवारवालों को भी इंफोर्म किया जा सकेगा। ICE ये सेटिंग एंड्रॉइड और आईओएस और ब्लैकबेरी फोन में भी अबेलेवल है। अपने फोन में इस सेटिंग के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें।

#1

#1

एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स पर ICE को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले सेटिंग में जाएं। यहां ब्रैंड और OS के वर्जन के हिसाब से सेटिंग्स अलग-अलग हो सकती हैं।

#2

#2

इसके बाद यहां पर Lock Screen and Password या Lock Screen and Security पर टैप करें।

#3

#3

इसपर टैब करने के बाद आपको Lock Screen Message का ऑप्शन दिखेगा। कुछ स्मार्टफोन में Lock Screen ऑप्शंस के अंदर Advances Settings में जाने के बाद Loeck Screen Owner Info या My Information नाम का ऑप्शन नजर आएगा।

#4

#4

यहां आप Emergency Contact ऐड नहीं कर पाएंगे, मगर मैन्युअली अपनी मेडिकल कंडीशन की जानकारी और किसी इमर्जेंसी कॉन्टेक्ट का नंबर और अपने ब्लड ग्रुप जैसी जानकारी लिख सकते हैं।

#5

#5

इससे कोई भी स्क्रीन लॉक होने पर भी ये इंफोर्मेशन सामने स्क्रीन पर नजर आएगी, जिसे कोई भी पढ़कर तुरंत आपकी मदद कर सकेगा और आपके इमर्जेंसी कॉन्टैक्ट का नंबर पढ़कर उसे अपने फोन से कॉल कर सकता है।

अगर अपने फोन में आप इस तरह की सेटिंग्स न मिलें तो प्ले स्टोर से ICE या In Case of Emergency सर्च करके सबसे अच्छी रेटिंग वाला ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसके रिव्यूज़ जरूर जान लें।

 
Best Mobiles in India

English summary
For those of us who carry their smartphones with them at all times, it makes sense to create an ICE contact screen.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X