IVoomi i1s : कैसे सेट करें फेस अनलॉक ?
स्मार्टफोन के बाजार में 'फेस अनलॉक' टेक्नोलॉजी सुविधा धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। यह टेक्नोलॉजी अभी तक एप्पल के पास ही थी लेकिन आज यह सस्ते फ़ोन में भी आ गयी है। इस फीचर के अन्य फ़ोन में आने से कुछ स्मार्टफ़ोन बनाने वालों ने कई वेरीअन्ट सिक्युरिटी फीचर्स भी डालें हैं, वही अन्य ने OTA अपडेट्स एनेबल किया है जिससे फेस अनलॉक' टेक्नोलॉजी को फ़ोन में चलाना और भी आसान हो गया है।

iVOOMI i1 में फेस अनलॉक टेक्नोलॉजी
चीनी कंपनी iVoomi ने अपने स्मार्टफोन i1 का एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च कर दिया है। यह फोन फेस अनलॉक के साथ आता है। यानी इस फ़ोन को इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति अपने चहरे से फ़ोन को अनलॉक कर सकता है। iVoomi का नया स्मार्टफ़ोन i1s में फेशल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी दी गयी है और यह 5.45 इंच की एचडी इनफिनिटी एज डिस्प्ले के साथ आता है।

इसमें 1.3 गीगाहर्ड्ज का क्वाड-कोर मीडियाटेक MTK 6737 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए 720 एमपी1 है। i1s में 3GB की रैम के साथ 32GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है। यह दोनों ही फोन गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम नूगा 7.0 पर काम करते है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3000mAH की बैटरी दी गई है।
इस स्मार्टफोन की कीतम 7,499 रुपए है। वहीं कैशबैक के बाद यह फोन 5,299 रुपए में पड़ेगा। इस स्मार्टफोन के साथ जियो की तरफ से 2,200 रुपए का कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा है। इस फोन को केवल फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, iVOOMi के स्मार्टफोन पर दो साल की वारंटी दी जायेगी जिसमें i1, i1s, Me3 और Me3S है , यह स्कीम 9 से 31 मार्च 2018 तक ही मान्य है।

आइये जानते हैं कि कैसे VoOMI i1S में फेशल रिकग्निशन फीचर इस्तेमाल किया जाता है। इसमें फेशल रिकग्निशन के लिए रेगुलर सेल्फी कैमरे का इस्तेमाल होता है ना की इन्फ्रारेड डेप्थ-मैपिंग सेंसर का। VoOMI i1S का यह सिक्युरिटी फीचर कुछ खास नहीं है जैसे कि अन्य प्रीमियम हैंडसेट में होता है। हालांकि जब आप फेशल रिकग्निशन यानी कि फेस अनलॉक फीचर का इस्तेमाल करेंगे तो यह फ़ोन को अनलॉक करेगा। यानी यह टेक्नोलॉजी काफी अच्छे से काम करती है।

अगर आपने फ्लिपकार्ट से iVOOMI i1s खरीदा है, तो आप इन स्टेप को जाने लें जिससे कि आप फेस अनलॉक फीचर का इस्तेमाल करे।
1) अपने स्मार्टफोन में 'सेटिंग्स' मेनू खोलें
2) सिक्यूरिटी और पासवर्ड पर क्लिक करें
3) फेस अनलॉक पर क्लिक करें और अपना पिन / पैटर्न डालें अगर पूछा जाए तो
4) फेस डेटा ऐड पर क्लिक करें
5) बॉक्स में आपने चेहरा को सेव करें
6) फिनिश पर क्लिक करें

अपने चहरे को ऐड करने के बाद, आपको 'फेस अनलॉक' बटन दिखने लगेगा। अब आप फ़ोन को पावर बटन से लॉक करें। और उसके बाद जब आप फ़ोन को अनलॉक करें तो उसमें अपने चहरे का इस्तेमाल करें।


Click it and Unblock the Notifications








