व्हाट्सएप से फुल रेज्यूलूशन वाली फोटो कैसे शेयर करें ?
व्हाट्सएप में फोटो शेयर करना आम बात है हम फोन में जाते हैं फोटो क्लिक करते हैं और उसे शेयर कर देते हैं लेकिन टेक्निकल तौर पर अगर हम देंखे तो जो भी फोटो व्हाट्सएप में शेयर करते हैं वो बिल्कुल वैसी ही शेयर नहीं होती, बल्कि उसकी क्वालिटी घट जाती है। व्हाटसएप से फोटो शेयर करने के लिए साधारण तौर पर हम डायरेक्ट फोटो शेयर करते हैं इसके लिए अटैच आइकन पर सलेक्ट करके गैलरी में जाकर जो भी फोटो शेयर करनी है उसे सलेक्ट करके भेज दते हैं।

इस तरीके से फोटो की जो हाई क्वालिटी होती व्हाट्सएप में थोड़ा कम हो जाती है ताकि वो आसानी से शेयर की जा सके भले की आपकी फोटो कितनी भी हाई क्वालिटी की क्यों न हो। लेकिन एक तरीका है जिसकी मदद से सेम रेज्यूलूशन वाली फोटो शेयर की जा सकती है।
फोटो को शेयर करने के लिए गैलरी की जरह अगर आप डाक्यूमेंट का ऑप्शन सलेक्ट करेंगे तो फोटो की क्वालिटी वैसी ही रहेगी जैसी आप शेयर कर रहे हैं।
Step 1: व्हाट्सएप में जाकर Attachment पर क्लिक करें और डाक्यूमेंट का ऑप्शन सलेक्ट करें।
Step 2: इसके बाद "Browse other docs" पर जाकर जो भी फोटो या फिर फोल्डर सलेक्ट करना है उसे सलेक्ट करें।
Step 3: फोल्डर में जाकर फोटो सलेक्ट करके उसे सेंड कर दें, बिना क्वालिटी घटाए आपकी फोटो शेयर हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications







