Home
How to

क्या आपका एंड्रायड फोन भी चार्ज होने में घंटों का समय लगाता है?

यदि आपको भी स्मार्टफोन के चार्जिंग में दिक्कत हैं तो देखिए ये कमाल की ट्रिक।

By Agrahi

स्मार्टफोन और स्मार्टफोन की चार्जिंग हमेशा से ही यूज़र्स के लिए जरुरी रही हैं। स्मार्टफोन की बैटरी और चार्जिंग को लेकर यूज़र्स अक्सर परेशान भी रहते हैं। कई यूज़र्स की शिकायत होती है कि उनका स्मार्टफोन सही से चार्ज नहीं होता तो कई कहते हैं कि इसमें घंटों का समय लगता है। अब ऐसे में यदि आपको कहीं बाहर जाना हो तो आपको भारी भरकम पॉवर बैंक का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

क्या आपका एंड्रायड फोन भी चार्ज होने में घंटों का समय लगाता है?

यात्रा के दौरान पॉवर बैंक जरुरी भी है और फायदेमंद भी। लेकिन हर समय पॉवर बैंक का इस्तेमाल भी नहीं किया जा सकता है। इसके लिए बहतर होगा कि आप अपने स्मार्टफोन की चार्जिंग की समस्या का समाधान करें, कैसे? आइए जानते हैं स्मार्टफोन की चार्जिंग की दिक्कतें कैसे दूर की जा सकती हैं।

धूल या लिंट हटाएं

धूल या लिंट हटाएं

अगर आपका फोन सारा वक्‍त आपकी जींस या पॉकेट में रहता है तो उसमें लिंट या डस्‍ट जाने के चांसेस काफी ज्‍यादा रहते हैं। इसलिए, किसी फाइन ब्रश से मोबाइन के चार्जर प्‍वाइंट को साफ कर लें। क्‍योंकि लिंट या धूल, पोर्ट को ब्‍लॉक कर देते हैं जिससे फोन सही तरीके से चार्ज नहीं हो पाता है।

केबल बदलें

केबल बदलें

अगर आपको फोन चार्ज करने में दिक्‍कत आ रही है तो केबल को बदल दें। इससे फर्क पड़ेगा। कई बार लम्‍बे समय तक फोन के साथ आने वाली केबल को इस्‍तेमाल करने से भी दिक्‍कत आने लगती है।

एडाप्‍टर बदलें

एडाप्‍टर बदलें

धूल हटा दी, केबल भी चेंज करके देख ली, लेकिन फोन अभी भी चार्ज नहीं हो रहा है तो अपने चार्जर के एडाप्‍टर को बदल लें और किसी अन्‍य एडाप्‍टर से चार्ज करके देखें।

बैट्री चेक करें

बैट्री चेक करें

किसी भी फोन की बैट्री की एक लिमिट होती है ऐसे में आपका फोन पुराना होने की स्थि‍ति में बैट्री की समस्‍या हो सकती है। बैट्री को बदल कर देखें, अगर फोन सही से बैकअप दे रहा है तो साफ है कि आपको फोन में नई बैट्री लगानी होगी।

सही चार्जिंग सोर्स

सही चार्जिंग सोर्स

कभी भी कहीं भी अपने चार्जर को बेकार से वायर के साथ जोड़कर फोन चार्ज न करें। फोन को चार्जिंग पर हमेशा वॉल सॉकेट से ही लगाएं, इससे वो प्रॉपर तरीके से चार्ज हो पाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to solve smartphone charging issues. Read more in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X