Home
How to

एंड्रायड फोन में कैसे चलाएं फास्‍ट जीपीएस

स्‍मार्टफोन में ढेरों फीचर होते हैं इन्‍हीं में से एक है जीपीएस जो आपको फोन पर लोकेशन ही सटीक जानकारी देता है। अब ये आपके हैंडसेट के हार्डवेयर पर निर्भर करता है उसमें जीपीएस कितना फास्‍ट चलता है, जीपीएस का प्रयोग आप कई तरीकों से कर सकते हैं जैसे आपको रेस्‍टोरेंट या फिर नजदीकी एटीएम की लोकेशन पता करती है तो जीपीएस की मदद से कर सकते हैं।

पढ़ें: कैसे करें पूरी दुनिया में कहीं भी फ्री कॉल

ये आपको आपकी उस समय की लोकेशन के बारे में भी सटीक जानकारी देता है जहां पर आप उस समय खड़े होंगे। लेकिन कभी-कभी जीपीएस की स्‍पीड इतनी धीमी हो जाती है कि लाइव लोकेशन तो दूर फोन भी हैंग करने लगता है।

अगर आप भी अपनी स्‍लो जीपीएस स्‍पीड से परेशान है तो जीपीएस स्‍पीड बढ़ाने के लिए अपने मोबाइल में GPS Status & Toolbox application इंस्‍टॉल कर सकते हैं। ये टूल आपके फोन में जीपीएस की स्‍पीड बढ़ा देगा। ये टूल आपके स्‍मार्टफोन जीपीएस एरर को हटाने के साथ आपकी स्‍क्रीन में कंपास, एसलरोमीटर, जीपीएसडेटा भी दिखाता है।

1

1

फोन में टूल डाउनलोड करने के बाद उसे इंस्‍टॉल करें इसके बाद अपने फोन का जीपीएस ऑन कर दें, एप्‍लीकेशन को ओपेन करें और Menu > Settings > GPS & Sensors में जाकर ऑटो डाउनलोड एजीपीएस सलेक्‍ट करें, इससे आपके फोन में एप्‍लीकेशन अपने आप डेटा डाउनलोड कर सकेगा।

2

2

एप्‍लीकेशन डाउनलोड करने से पहले फास्‍ट इंटरनेट का प्रयोग करें, आप चाहें तो अपना पिछला सारा डेटा रीसेट कर सकते हैं, ताकि फिर से जीपीएस का डेटा इंटरनेट द्वारा आपके फोन में आ सके इससे आपकी जीपीएस स्‍पीड बढ़ जाएगी।

3

3

एप्‍लीकेशन में ऑटो डाउनलोड जीपीएस डेटा सबसे ऊपर ही दिया गया है जिसे आपको सलेक्‍ट करना होगा।

4

4

एप्‍लीकेशन में यूजर पूराने डेटा को अपने हिसाब से रीडाउनलोड कर सकता है इसके लिए 1 घंटे से लेकर 3 दिन टाइम ऑप्‍शन भी दिया गया है।

5

5

एप्‍लीकेशन में पूराना डेटा हटाने के अलावा आप उसे रीसेट कर सकते हैं

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X