Home
How to

4जी स्पीड में सबसे ऊपर है जियो, ऐसे बढ़ेगी रिलायंस जियो की इंटरनेट स्पीड!

रिलायंस जियो की स्पीड एयरटेल और वोडाफोन दोनों को पीछे छोड़ चुकी है। अपन जियो की इंटरनेट स्पीड बढ़ाने के लिए फॉलो करें ट्रिक्स।

By Agrahi

रिलायंस जियो का वेलकम ऑफर अब समाप्त हो चुका है। अब कंपनी ने अपने यूज़र्स के लिए हैप्पी न्यू इयर ऑफर पेश किया है। जिसके तहत यूज़र्स को इंटरनेट, कॉल्स और मैसेज आदि की सुविधाएं मुफ्त मिलती हैं। हालाँकि नए ऑफर में इंटरनेट की लिमिट कुछ और कम कर दी गई है।

वेलकम ऑफर में जहां यूज़र्स को 4जीबी प्रतिदिन की इंटरनेट लिमिट दी गई थी, वहीं हैप्पी न्यू इयर ऑफर में यह लिमिट घटकर अब केवल 1जीबी रह गई है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि इंटरनेट की स्पीड काफी कम हो जाएगी।

हालांकि ट्राई की रिपोर्ट की मानें तो दिसंबर में रिलायंस जियो ने डाउनलोड स्पीड के चार्ट में एयरटेल से लेकर वोडाफोन और आईडिया को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। लेकिन यदि आप जियो की सुस्त स्पीड से परेशान हैं, या फिर जियो की स्पीड को और भी अधिक बढ़ाना चाहते हैं तो अपनाएं ये खास ट्रिक्स-

एपीएन सेटिंग्स में बदलें

एपीएन सेटिंग्स में बदलें

अपने रिलायंस जियो 4जी की स्पीड बढ़ाने के लिए आप एपीएन सेटिंग्स में बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए आप सेटिंग्स में जाएं और मोबाइल नेटवर्क्स के विकल्प में जाएं। आप प्रिफर्ड नेटवर्क टाइप को LTE में सेट करें। अब वापस जाकर एपीएन (एक्सेस पॉइंट नेम्स) सेलेक्ट करें और स्क्रॉल करते हुए नीचे जाएं व एपीएन प्रोटोकॉल विकल्प चुनें। इसे lpv4/lpv6 कर दें। इसके बाद बेयरर विकल्प में जाकर LTE सेलेक्ट और सभी सेटिंग्स को सेव कर दें।

रूट फोन के लिए

रूट फोन के लिए

यदि आपके पास रूट हुआ एंड्रायड फोन है तो 3जी/4जी स्पीड ऑप्टिमाइज़र एपीके अपने फोन में डाउनलोड करें, और नेटवर्क स्पीड सेलेक्ट करें। वहां आपको 12/28/7 चुनना है। इसके बाद अप्लाई पर क्लिक कर फोन को रीस्टार्ट कर दें।

वीपीएन के इस्तेमाल से

वीपीएन के इस्तेमाल से

स्नैप वीपीएन को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। एप खोलने पर आपको देश की लिस्ट और उनके सामने सिग्नल स्ट्रेंथ दिखाई देगी। अच्छी स्ट्रेंथ वाले देश को सेलेक्ट करें और कनेक्ट करें। जैसे ही कनेक्शन हो जाता है, अपने इंटरनेट की स्पीड चेक करें।

LTE बैंड बदलें

LTE बैंड बदलें

बैंड 40 बेहतर स्पीड ऑफर करता है जबकि बैंड 3 और 5 बेहतर कवरेज देता है। बैंड 40 में आपको 50 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड मिलती है। आप LTE बैंड को अपने आप से बदल सकते हैं। यदि आपका फोन क्वालकॉम या मीडियाटेक चिपसेट वाला है।

सर्वर का नाम बदलें

सर्वर का नाम बदलें

आप एपीएन सेटिंग्स में जाकर सर्वर पर जाएं। वहां जाकर आपको www.google.com टाइप करना है और सेटिंग्स को सेव करना है। तब आप इंटरनेट को कनेक्ट करें और एक बार फिर इंटरनेट स्पीड देखें।

क्लियर कैश

क्लियर कैश

एंड्रायड सिस्टम रैंडमली कुछ फाइल्स इस्तेमाल करता है और उन्हें सेव कर लेता है। इन फाइल्स को कैश फाइल्स कहते हैं। जियो कैश फाइल्स के जरिए यूज़र्स को कुछ बढ़ा कंटेंट डाउनलोड करने से रोक सकता है। इसलिए कैश फाइल डिलीट कर आप स्पीड बढ़ा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to speed up reliance jio internet. Here are some tricks. Read more in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X