Home
How to

Instagram Tips And Tricks: किसी प्राइवेट इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर देखनी है पोस्ट, तो फॉलो करें ये स्टेप्स

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की अगर बात करेब, तो वर्तमान में इंस्टाग्राम एक नई सीढ़ी चढ़ रहा है। फेसबुक के स्वामित्व वाले फोटो-शेयरिंग ऐप पर 500 मिलियन से अधिक डैली एक्टिव यूजर्स हैं और यूजर बेस हर साल बढ़ रहा है। साथ ही जब से Instagram ने शॉर्ट वीडियो का फीचर रोल आउट किया है उसके बाद से काफी ज्यादा यूजर्स बढ़े है। हालांकि लोगों को एक सवाल हमेशा होता है कि प्राइवेट इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर फोटो और अन्य पोस्ट कैसे देख सकते है। इसके लिए हमने यह ट्यूटोरियल आर्टिकल लिखा है, आप इसके पढ़ सकते हैं।

किसी प्राइवेट इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर देखनी है पोस्ट, तो फॉलो करें ये स्टेप्स

प्राइवेट इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर फोटो और अन्य पोस्ट कैसे देखें

यदि आप एक Instagram यूजर हैं तो आप जानते होंगे कि सभी सर्विस तक पहुँचने के लिए एक अकाउंट की आवश्यकता होती है। इंस्टाग्राम पर सभी प्रोफाइल या अकाउंट को दो कैटेगरी में बांटा गया है- प्राइवेट और पब्लिक।

पब्लिक अकाउंट में कोई भी पोस्ट की गयी सामग्री को यूजर देख सकता है और प्राइवेट प्रोफाइल में में कंटेन्ट देख सकता है जो सामने वाला व्यक्ति फॉलो करता हो।

लेकिन हम यहाँ आपको आपको प्रोसेस बताएँगे कि आप कैसे किसी प्राइवेट Instagram अकाउंट पर उसके पोस्ट को देख सकते हैं। तो आप नीचे दिये गए स्टेप्स को फॉलो करके किसी भी प्राइवेट इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल के फोटो, वीडियो को देख सकते हैं।

हम स्मार्टफोन पर प्राइवेट Instagram अकाउंट को कैसे देख सकते हैं?

इंस्टाग्राम अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह अपने यूजर्स के लिए एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। प्राइवेट अकाउंट सेटिंग्स उन सुरक्षा पहलुओं में से एक हैं जो कंपनी के पास यूजर्स के लिए है।

आपके पास किसी भी प्राइवेट यूजर की पोस्ट देखने के लिए कोई भी बायपास का तरीका नहीं है। लेकिन नीचे बताए गए स्टेप्स से आप उन प्राइवेट पोस्ट को जरूर देख सकते है।

सामने वाले व्यक्ति को फॉलो करें

यह किसी भी कानून को तोड़े बिना या किसी सिक्योरिटी लेयर के बायपास किए बिना किसी भी प्राइवेट इंस्टाग्राम प्रोफाइल को देखने का सबसे वैलिड और सर्टिफाइड तरीका है। यह आपको उन पॉप्युलर इंस्टाग्राम अकाउंट्स को फॉलो करने में मदद करेगा, जिन्होंने जानबूझकर अपने अकाउंट को प्राइवेट कर रखा है। इसलिए उसको फॉलो के लिए रिक्वेस्ट भेज सकते है और अगर वो आपके रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट कर देते है, तो फिर आप सामने वाले व्यक्ति के फोटो को देख सकते हैं।

गूगल पर उस प्राइवेट यूजर के बारे में सर्च करें

आप Google में उस प्राइवेट यूजर के बारे में भी सर्च कर सकते है, क्या पता गूगल में उनके कुछ फोटो मिल जाये या फेसबुक प्रोफ़ाइल मिल जाये, तो उसको फॉलो रिक्वेस्ट को स्वीकार करने को बोल सकते हैं।

थर्ड-पार्टी ऐप्स से भी देख सकते है प्राइवेट इंस्टाग्राम के पोस्ट

कई सारे थर्ड-पार्टी ऐप्स और वेबसाइट है जहां निजी इंस्टाग्राम अकाउंट देखने के लिए एक्सेस कर सकते हैं। ऐसे ही दो पॉप्युलर ऐप्स IGLookup और igmods हैं। ये दोनों प्लेटफॉर्म आपको बिना पहचान के इंस्टाग्राम अकाउंट देखने की सुविधा देते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Instagram is climbing the ladder when it comes to popular social media platforms in the market. The Facebook-owned photo-sharing app has over 500 million daily active users and the user base has been surging each year.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X