Home
How to

Google Pay अकाउंट में क्रेडिट कार्ड कैसे करें ऐड, यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Google Pay UPI Payment: UPI से पेमेंट करने का चलन काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसमें सबसे ज्यादा लोकप्रिय Gpay है। जिसके जरिए लोग अपने दोस्तो, रिश्तेदारों सहित किसी को भी आसानी से पेमेंट कर सकते हैं। UPI से पेमेंट करने करना काफी सेफ माना जाता है, इसलिए आजकल छोटे दुकानदार से लेकर बड़े दुकानदार तक इसे एक्सेप्ट करने लगे हैं। अभी तक गूगल पे पर यूजर्स डेबिट कार्ड और बैंक अकाउंट के जरिए पेमेंट कर पाते थे। लेकिन अब कंपनी ने कुछ चुनिंदा बैंको के लिए क्रेडिट कार्ड सेवा भी शुरू कर दी है। यानि कि, अब से आप भी क्रेडिट कार्ड को सेलेक्ट कर UPI पेमेंट कर सकेंगे।

इन बैंक के ग्राहकों को मिलेगा लाभ

आपको बता दें, हाल ही में गूगल पे का NPCI के साथ एक साझेदारी हुई है, जिसके तहत कंपनी ने Rupay क्रेडिट कार्ड को भी UPI पेमेंट के लिए अनेबल कर दिया है। वर्तमान में Gpay पर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने की सुविधा कुछ चुनिंदा बैंकों को मिला है। जिसमें बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडियन बैंक,केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक और , कोटक महिंद्रा बैंक को शामिल किया गया है। इस बैंक के यूजर्स को इस सर्विस का लाभ दिया जाएगा। अगर आप भी ऊपर दिए गए बैंक में से किसी बैंक का क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं, तो आपको इसे Gpay से लिंक करना होगा।

Google Pay अकाउंट में क्रेडिट कार्ड कैसे करें ऐड, यहां जानिए सभी स्टेप

इस तरीकों से एड करें कार्ड

सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में गूगल पे ऐप को ओपन करना होगा। इसके बाद सीधे आप सेटिंग मेन्यू में जाएं। यहां 'सेटअप पेमेंट मेथड' को टैप करें इसके बाद एड Rupay क्रेडिट कार्ड के ऑप्शन पर टैप करें। क्रेडिट कार्ड के लास्ट 6 डिजिट, एक्सपायरी डेट और PIN यहां एंटर करें। इसके आगे अब आपको कार्ड को एक्टिवेट करने के लिए Rupay क्रेडिट कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना है। बैंक को सेल्क्ट कर एक यूनिक UPI PIN का चुनाव करें, जिसे आपको पेमेंट करते वक्त डालना होगा। इस प्रक्रिया से आपका क्रेडिट कार्ड सेटअप पूरा हो जाएगा। इसके बाद आपको जब कभी UPI पेमेंट करना होगा तो आप पेमेंट ऑप्शन में क्रेडिट कार्ड को भी चुन सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you also do UPI Payment then there is good news for you. Now you can also pay through credit card with Google Pay. However, this facility is being given only to a few selected banks.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X