Home
How to

दशहरा 2021 के व्हाट्सएप स्टिकर कैसे जोड़ें - Happy Dussehra WhatsApp Stickers

दशहरा व्हाट्सएप स्टिकर: उत्सव का सीजन शुरू हो चुका है और अब कल देश भर में हिंदुओं का पावन विजयदशमी दशहरा मनाया जाने वाला है। असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक के इस त्योहार में रावण को जलाया जाएगा। महामारी ने त्योहारों के सीजन में लोगों को अपने चाहने वालों से मिलना और बधाई देना थोड़ा मुश्किल बना दिया है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि लोग एक-दूसरे को दूर से ही विश नहीं कर सकते। अब आप व्हाट्सएप स्टिकर भेज कर भी बधाई दे सकते हैं।

दशहरा 2021 के व्हाट्सएप स्टिकर कैसे जोड़ें - Happy Dussehra WhatsApp Stickers

WhatsApp में दशहरा 2021 के व्हाट्सएप स्टिकर कैसे जोड़ें - Happy Dussehra WhatsApp Sticker

यदि आप भी इस पावन पर्व पर किसी को व्हाट्सएप के माध्यम से विश करना चाहते हैं, तो आप उन्हें व्हाट्सएप स्टिकर, GIF या इमेज भेज कर ऑनलाइन सेलिब्रेट कर सकते हैं। यहाँ नीचे हमने दशहरा के व्हाट्सएप स्टिकर को कैसे डाउनलोड किया जा सकता है इसके बारे में बताया है।

स्टेप 1: व्हाट्सएप में दशहरा के स्टिकर पैक को जोड़ने के लिए, सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर Google Play Store को ओपन करें और वहाँ पर सर्च बार में 'Dussehra 2021 WhatsApp stickers' टाइप करें। यदि आप iPhone का उपयोग कर रहे हैं, तो आप Apple के ऐप स्टोर से Sticker.ly डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 2: इसके बाद, स्टिकर पैक ऐप्स चुनें जिन्हें आप आज़माना चाहते हैं। आप RP Developer Labs द्वारा दशहरा स्टिकर आजमा सकते हैं। इसके बाद आपको Install के बटन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3: अब स्टिकर ऐप इंस्टॉल हो जाने के बाद, इसे ओपन करें और 'Open Sticker Pack' के ऑप्शन पर टैप करें।

स्टेप 4: यहां आपको दशहरा 2021 व्हाट्सएप स्टिकर पैक की एक लिस्ट दिखाई देगी। जिसे आप उपयोग करना चाहते हैं उसे चुनें और अपने स्टोर में जोड़ने के लिए प्रत्येक स्टिकर पैक के दाईं ओर '+' के आइकन पर टैप करें।

स्टेप 5: अब, ऐप व्हाट्सएप, टेलीग्राम या किसी अन्य मैसेजिंग ऐप सहित विभिन्न ऑप्शन दिखाएगा जिसमें इन स्टिकर पैक को जोड़ा जा सकता है। इन स्टिकर पैक को मैसेजिंग ऐप में जोड़ने के लिए व्हाट्सएप पर टैप करें।

स्टेप 6: अब आपको 'Add' के ऑप्शन पर टैप करना होगा और फिर Confirm करें। अब ये सभी स्टीकर पैक आपको WhatsApp के अंदर स्टीकर सेक्शन में मिल जाएंगे।

इस प्रकार अब आप घर बैठकर अपने चाहने वालों को या रिश्तेदारों को दशहरा के व्हाट्सएप स्टिकर को भेज कर उनके साथ इस Happy Dussehra त्योहार को माना सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Happy Dussehra WhatsApp Sticker - How to Add Dussehra 2021 Stickers To WhatsApp
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X