Aadhaar Card Mobile Number Update: आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट या ऐड कैसे करें?
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने देश में आधार यूजर्स के लिए अपने फोन नंबर को आधार कार्ड से लिंक करना अब और भी आसान बना दिया है। अब तक, Aadhaar Card में फोन नंबर जोड़ने या अपडेट करने के लिए घर से बाहर जाना पड़ता था और नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर में जाना पड़ता था। लेकिन अब प्रोसेस बहुत आसान हो गया है।

जी हाँ, अब आधार होल्डर्स Service Update Portal (SSUP) का उपयोग करके फोन नंबर को अपडेट या फिर लिंक कर सकते हैं। तो आइये आज हम यही प्रोसेस जानते है कि अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट या जोड़ कैसे सकते हैं।
How To Add or Update Mobile Number in Aadhaar Card Online: आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट या ऐड कैसे करें?
STEP 1: अपने मोबाइल नंबर को अपडेट करने के लिए, आपको सबसे पहले UIDAI के वेब पोर्टल ask.uidai.gov.inपर जाना होगा।
STEP 2: इसके बाद वह फ़ोन नंबर Add करें जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं।
STEP 3: इसके बाद बॉक्स में कैप्चा टाइप करें।
STEP 4: ऐसा करने के बाद फिर आपको 'Send OTP' ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और अपने फोन नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करना होगा।
STEP 5: ओटीपी डालने के बाद 'Submit OTP & Proceed' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
STEP 6: अब आपके सामने एक ड्रॉपडाउन मेनू दिखाई देगी जो 'Online Aadhaar Services' का ऑप्शन देखने को मिलेगा।
STEP 7: यहाँ आपको लिस्ट नाम, पता, जेंडर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, और बहुत कुछ सहित कई अन्य ऑप्शन देखने को मिलेंगे। आधार में फोन नंबर अपडेट करने के लिए मोबाइल नंबर को सेलेक्ट करें।
STEP 8: फिर आपको उसके अनुसार सभी आवश्यक डिटेल्स को भरनी होंगी। 'what do you want to update' ऑप्शन चूज करके सुनिश्चित करें।
STEP 9: इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा जहां आपको कैप्चा कोड डालना होगा।
STEP 10: अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, ओटीपी को वेरिफ़ाई करें और 'Save and Proceed' ऑप्शन पर क्लिक करें।
बस आपका काम बन जाएगा। इस प्रकार आप अपने आधार कार्ड में बहुत सी जानकारी को आसानी से अपडेट कर सकते है वो भी घर बैठकर।


Click it and Unblock the Notifications