Home
How to

कटने-फटने का डर नहीं, ऐसे अप्लाई करें Aadhaar PVC कार्ड, फीस मात्र 50 रुपये

आधार नंबर (Aadhaar) आज पहचान और पते का सबसे बड़ा प्रमाण बन चुका है। 12 अंकों की यह यूनिक आईडी देशभर के निवासियों के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज है। इसकी जरूरत हर जगह होती है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि इसे संभाल कर रखा जाए।

दरअसल, कागज वाले आधार कार्ड का कटने-फटने का डर रहता है, लेकिन यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के पास इसका भी सॉल्यूशन है। संस्था की तरफ से प्लास्टिक वाला आधार कार्ड भी जारी किया जाता है।

कटने-फटने का डर नहीं, ऐसे अप्लाई करें Aadhaar PVC

कटने-फटने का डर नहीं

आप कुछ पैसे खर्च करके प्लास्टिक वाला आधार कार्ड घर मंगवा सकते हैं। इसे PVC Aadhaar कहते हैं। यह ATM की तरह होता है। इसको अप्लाई करने का प्रोसेस क्या है। हम यहां बताने वाले हैं।

PVC Aadhaar सिंथेटिक प्लास्टिक से बना होता है। इसका साइज 86mm x 54mm है, जो एटीएम कार्ड के बराबर है। यह कार्ड मजबूत होता है। इसके पानी में भीगने पर भी कोई परेशानी नहीं आती है।

PVC कार्ड के लिए ऐसे करें अप्लाई

1. सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाएं। फिर 'My Aadhaar' सेक्शन में जाएं।

2. यहां Order Aadhaar PVC Card का ऑप्शन चुनें।

3. अब अपना 12 अंकों का Aadhaar नंबर (UID) या 28 अंकों का Enrolment ID (EID) फिल करें और कैप्चा कोड भरें।

4. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो दूसरा नंबर भी डाल सकते हैं।

5. OTP वेरिफिकेशन के बाद डिटेल्स को रिव्यू कर लें।

6. अब 50 रुपये का शुल्क (GST सहित) ऑनलाइन पे करें।

7. पेमेंट सफल होते ही एक Acknowledgement Receipt मिलेगी, जिसमें SRN (Service Request Number) होगा।

इसके जरिए आप कार्ड का डिलीवरी स्टेट्स ट्रैक कर सकते हैं। मतलब अब आधार कार्ड कटने-फटने या खोने का डर खत्म। केवल 50 रुपये खर्च करके आप घर बैठे नया PVC Aadhaar कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X