किसी बच्चे के जन्म के तुरंत बाद कैसे बनाएं उसका आधार कार्ड, जानिए पूरी प्रोसेस
भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड पहली पहचान मानी जाती है। अभी तक भारत में 5 साल के ज्यादा उम्र वालों का ही आधार कार्ड बनवाया जाता था लेकिन सरकार के नए नियम के तहत किसी उम्र के बच्चे का आधार कार्ड बन सकता है। अगर आपका बच्चा नवजात है तो भी आधार कार्ड बन जाएगा। ऐसे में अगर आपको नहीं पता है कि नवजात बच्चे का आधार कार्ड कैसे बनवाया जाए तो आज हम आपको इसी के बारे में डिटेल में बताएंगे।

कैसे बनवाएं बच्चे का आधार कार्ड
1. सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
2. यहां Book an Appointment सेक्शन में आधार रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
3. मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी के जरिये अपने रजिस्ट्रेशन की शुरूआत करें। आप यहां अपना मोबाइल नंबर या ईमेल ईडी भर सकते हैं।
4. आपको यहां नए फॉर्म अप्लाई करने का ऑप्शन दिखाई देगा। अपने बच्चे का नाम भरें।
5. यहां कंफर्म करने के लिए अपना मोबाइल नंबर और दर्ज की गई ईमेल आईडी को वेरिफाई करें।
6. वेरिफिकेशन के बाद आपको नजदीकी आधार सेंटर्स की लिस्ट दिखाई देगी। अपना सेंटर चुनें। अब आपको अपॉइंटमेंट के बाद सीधे सेंटर ही जाना होगा।
7. अपॉइंटमेंट की तय हुई तारीख और समय पर चुने गए आधार सेंटर पर जाएं। अपने सारे डॉक्यूमेंट्स साथ लेकर जाएं।
8. आधार सेंटर पर माता या पिता में से किसी एक के आधार कार्ड को मांगा जाएगा और सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स वहां जमा कराएं।
9. आपके दिए गए डॉक्यूमेंट्स की वेरिफिकेशन के बाद आपके बच्चे के नाम का आधार कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
10. जानकारी हो कि पूरे प्रोसेस में माता-पिता या फिर बच्चे में से किसी का भी बायोमैट्रिक डेटा नहीं मांगा जाएगा।
ये डाक्यूमेंट्स हैं जरूरी
• माता या पिता किसी का भी आधार कार्ड
• बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट
इन डॉक्यूमेंट्स को अपने साथ लेकर जाएं, इससे आपके नवजात बच्चे का भी आधार कार्ड बन जाएगा। इस तरह से आप अपने छोटे बच्चे का भी आधार कार्ड आसानी से बनवा सकते हैं। आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा, हमें कमेंट करके बताएं। इसके अलावा भी अगर आप आधार कार्ड के किसी भी ख़बर को जानना चाहते है तो इस लिंक को क्लिक करके जान सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








