Home
How to

यूपी में कैसे अप्‍लाई करें डुप्‍लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस ?

By Roith

इस डिजिटल युग में सरकारी काम के लिए ऑफिस के चक्‍कर लगाने की जरूरत नहीं, फिर वो ड्राइविंग लाइसेंस ही क्‍यों न हो, जी हां अब आप ड्राइविंग से जुड़े ज्‍यादातर काम ऑनलाइन करा सकते हैं फिर वो चाहे किसी भी राज्‍य का क्‍यों न हो। आज हम आपको ऑनलाइन डुप्‍लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का तरीका बताने जा रहे है, कभी-कभी ओरिजनल लाइसेंस खो जाने पर या खराब हो जाने पर उसकी डुप्‍लीकेशन कॉपी बनवा सकते हैं बस इसके लिए आपको कुछ डॉक्‍यूमेंट ऑनलाइन अपलोड करने पड़ते हैं।

उत्तर प्रदेश में डुप्‍लीकेशन लाइसेंस बनवाने के लिए नीचे दी गई स्‍टेप्‍स फॉलो करें

यूपी में कैसे अप्‍लाई करें डुप्‍लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस ?

1- सबसे पहले एम परिवहन मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करें और इसमें लॉग इन करें।

2- ऐप में लॉगइन करने के बाद 'अन्य सेवाएं' के विकल्प पर क्लिक करें और उसके बाद 'डुप्लिकेट लाइसेंस' ऑप्‍शन सलेक्‍ट करें।

3- अब अपना लाइसेंस नंबर, जन्मतिथि, और वैलेडिटी रेंज भरें।

4- इसेक बाद आप डुप्लिकेट लाइसेंस के लिए आवेदन क्‍यों कर रहे है उसका कारण चुन सकते हैं जैसे आपका लाइसेंस खो गया है, चोरी हो गया है या फिर क्षतिग्रस्त हो गया है।

5-इसके बाद जरूरी डॉक्‍यूमेंट की स्कैन की गई फोटो कॉपियां अपलोड करें जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, एड्रेस प्रूफ और पहले वाले ड्राइविंग लाइसेंस की फोटोकॉपी।

6- इसके बाद आपको डुप्‍लीकेट लाइसेंस बनवाने का शुल्क ऑनलाइन भरना होगा।

7- एक बार शुल्‍क का भुगतान पूरा होने पर डुप्लिकेट लाइसेंस बनवाने की एप्‍लीकेशन सबमिट हो जाएगी।

8- कुछ दिनों में आपको डुप्लिकेट ड्राइविंग लाइसेंस का अपडेट मोबाइल पर मिल जाएगा।

Click Here For App Link

इस तरह से आपको RTO के चक्‍कर नहीं लगाने होंगे, हालाकि कुछ खास स्थितियों में फिजिकल वेरिफिकेशन या डाक्‍यूमेंट जमा करने की जरूरत पड़ सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apply for a duplicate driving license online in Uttar Pradesh via the 'Parivahan' app. Upload documents, pay fees, and get your replacement license issued conveniently.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X