Home
How to

PAN Card 2.0: अब पहले से ज्यादा सिक्योर हुआ आपका पैन कार्ड, जानें कैसे कर सकेंगे अप्लाई

PAN Card 2.0: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पैन कार्ड को और ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए PAN 2.0 की शुरुआत की है। यह नया वर्जन पुराने पैन सिस्टम का अपग्रेड है, जिसमें QR कोड से लैस e-PAN शामिल है। इसका उद्देश्य आईडी वेरिफिकेशन को तेज और स्कैम की संभावनाओं को बहुत कम करना है।

अगर आपके पास पहले से ही पैन कार्ड है, तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह अब भी वैलिड है, भले ही उसमें QR कोड न हो। PAN 2.0 का लाभ केवल उन्हीं लोगों के लिए है जो नया कार्ड बनवाना चाहते हैं या मौजूदा कार्ड का QR कोड वाला वर्जन लेना चाहते हैं।

PAN Card 2.0 के लिए कैसे करें अप्लाई?

PAN 2.0 क्या है?

PAN 2.0 एक डिजिटल पैन कार्ड है जिसमें स्कैन करने वाला QR कोड होता है। यह कोड कार्ड होल्डर की डिटेल्स जैसे नाम, जन्मतिथि, फोटो और हस्ताक्षर को एन्क्रिप्टेड रूप में कलेक्ट करता है, जिससे इसे वेरिफाई करना बेहद आसान हो जाता है। यह न केवल डिजिटल पहचान के लिए सुविधाजनक है, बल्कि कागजी डॉक्यूमेंट की जरूरत को भी कम करता है।

e-PAN की खासियत

इसके साथ क्लिक डिजिटल डिलीवरी की सुविधा मिलती है, जिससे आप इसे ईमेल पर फ्री में हासिल कर सकते हैं।
इसमें QR कोड आधारित वेरिफिकेशन की सुविधा मिलती है, जिससे स्कैम की समस्या दूर हो जाती है।
इसमें फिजिकल कॉपी का ऑप्शन मिलता है, जिसे 50 रुपये का मामूली शुल्क देकर मंगवा सकते हैं।

कौन सी एजेंसी जारी करती है पैन?

बता दें कि भारत में दो आधिकारिक एजेंसियां हैं जो PAN कार्ड जारी करती हैं, जिसमें Protean (पूर्व में NSDL e-Governance) और UTIITSL (UTI Infrastructure Technology and Services Ltd) शामिल हैं।
अगर आप इसके बारे में जानना चाहते हैं तो अपने पैन कार्ड के पीछे की तरफ देखें। वहीं से पता चलेगा कि यह किस एजेंसी द्वारा जारी किया गया है। इसके अनुसार आप सही पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

Protean के माध्यम से करें अप्लाई

  • Protean की PAN रीप्रिंट वेबसाइट https://www.onlineservices.nsdl.com पर जाएं।
  • इसके बाद अपना PAN नंबर, आधार नंबर, और जन्मतिथि भरें।
  • इसके बाद डिक्लरेशन पर टिक कर 'Submit' करें।
  • यहां आपको डिटेल दिखेंगी।
  • अब मोबाइल या ईमेल पर OTP पाने का ऑप्शन चुनें।
  • OTP मिलने के 10 मिनट के भीतर दर्ज करें और वेरिफाई करें।
  • पेमेंट पेज पर जाएं, नियमों को स्वीकार करें और 50 रुपये का शुल्क भुगतान करें।
  • इसके बाद आपको एक Receipt मिलेगी।
  • आप 24 घंटे बाद अपना e-PAN डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आपका फिजिकल कार्ड 15-20 वर्किंग डे में पोस्ट से मिल जाएगा।

क्यों जरूरी है PAN 2.0?

डिजिटल लेनदेन के बढ़ते चलन और साइबर धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए, PAN 2.0 एक बड़ा सुधार है। इसका उपयोग बैंकिंग, टैक्स फाइलिंग, पहचान सत्यापन और अन्य वित्तीय सेवाओं में और भी आसान और सुरक्षित होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
How to apply for PAN card 2.0, check the process to apply for this new PAN card
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X