Home
How to

Ration Card बनवाने का आसान तरीका, मिनटों में होगा काम, यहां जानें सभी डिटेल

How To Apply For Ration Card Online : केंद्र सरकार जरूरतमंदो के लिए नई- नई योजनाएं लेकर आती है। जिनका लाभ उन्हीं लोगों को मिल सकता है, जिनके पास पास राशन कार्ड होगा। राशन कार्ड एक ऐसा डॉक्यूमेंट है, जिसकी मदद से जरूरतमंद सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकते हैं। ऐसे में कई लोग ऐसे हैं, जिनका राशन कार्ड अभी तक नहीं बना है और वह सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। अगर आप भी अपना राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। आज हम इस आर्टिकल में राशन कार्ड घर बैठे ऑनलाइन कैसे अप्लाई किया जा सकता। इसके कुछ आसान स्टेप्स बताने जा रहे हैं।

Ration Card बनवाने का आसान तरीका, मिनटों में होगा काम, जानें सभी डिटेल

ऑनलाइन राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया

अगर आप भी अपना राशन कार्ड ऑनलाइन बनवाना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले अपने राज्य के सरकारी पोर्टल पर जाना होगा। यहां आपको राशन कार्ड बनवाने का ऑप्शन मिलेगा। यहां आपको अपना नाम और पता जैसी जरूरी जानकारी भरना होगा। इसके बाद अपने सभी डॉक्यूमेंट को अपलोड करें। जिसमें आपका आधार कार्ड, वोटर आईडी, बिजली का बिल शामिल हैं। इसके आगे आपको अपनी एप्लीकेशन फीस का पेमेंट करना है। यहां आपको इस बात का ध्यान देना है कि, चार्ज अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग देने हो सकते हैं। अब एक बार भरी गई जानकारियों को पुन: पढ़ लें और इसे सबमिट कर दें। आपकी एप्लीकेशन जमा होने का बाद, आपकी एलिजिबिलिटी को रिव्यू किया जाएगा। अगर एलिजिबल होगा, तो आपका राशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

राशन कार्ड बनवाने में इन डॉक्यूमेंट की हो सकती है जरूरत

ऑनलाइन राशकार्ड बनवाने के लिए आपको आधार कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड, ऐड्रेस प्रूफ के लिए बिजली का बिल देना होगा। इसके साथ ही आपके पास आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) का भी होना अतिआवश्यक है।

ऑनलाइन राशन कार्ड के फायदें

इसकी मदद से उपभोक्ता सरकारी खाद्य योजनाओं का लाभ उठा सकता है। इसके साथ ही आप कम कीमत पर राशन खरीद सकते हैं। उपभोक्ता राशन की दुकान से बिना किसी समस्या के राशन ले सकता हैा

ये लोग बनवा सकते हैं राशन कार्ड

इसके लिए आपको भारत का नागरिक होना चाहिए। इसके साथ ही आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए। आपके परिवार में कोई भी सरकारी जॉब करने वाला नहीं होना चाहिए। आपके घर में चार पहिया गाड़ी नहीं होनी चाहिए। आपके परिवार में किसी भी सदस्य की सैलरी 5 लाख से ज्यादा अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही परिवार के किसी भी मेंबर की महीने सैलरी 10,000 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you also want to take advantage of the government policy, then you can apply for ration card online sitting at home. For this you will not even need to go anywhere. You just have to follow these steps and your ration card will arrive at your home.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X