पश्चिम बंगाल स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें: जानें एलीजीबिलिटी और डॉक्युमेंट्स
पश्चिम बंगाल ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की शुरूआत की है, जिसका वादा तृणमूल कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किया था। इस नई योजना के तहत, पश्चिम बंगाल, दसवीं और उससे ऊपर के सभी निवासी, किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल, मदरसा, कॉलेज, विश्वविद्यालय या हायर सेकेंडरी, यूजी, पीजी, प्रोफेशनल और डिप्लोमा कोर्स या डॉक्टरेट / पोस्ट-डॉक्टोरल रिसर्च कोर्स कर रहे हैं उन्हें इस स्कीम का फायदा मिलेगा।

साथ ही इस योजना में राज्य के भीतर, बंगाल के बाहर और यहां तक कि अन्य देशों में उच्च शिक्षण संस्थान 40 वर्ष की आयु तक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
आइये जानते है कि West Bengal Student Credit Card Scheme के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे कर सकते है और इसके लिए क्या योग्यता होनी चाहिए और क्या डॉक्युमेंट्स चाहिए।
पश्चिम बंगाल स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए योग्यता
- - पश्चिम बंगाल में 10 साल बिताने वाला कोई भी व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा सकता है।
- - लोन भारत या विदेश में अंडरग्रेज्युएट, पोस्ट ग्रेज्युएट, डॉक्टरेट और पोस्ट-डॉक्टरल स्टडी के लिए उपलब्ध होगा।
- - इस योजना के लिए कोई भी 40 वर्षीय व्यक्ति अप्लाई कर सकता है।
- - IIT, IIM, NLU, IAS, IPS, WBSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अध्ययन करने वाले उम्मीदवार भी लोन ऋण प्राप्त करने के योग्य होंगे।
- - किसी भी छात्र को नौकरी मिलने के बाद लोन चुकाने के लिए पंद्रह साल का समय दिया जाएगा।
पश्चिम बंगाल स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में अप्लाई करने के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट्स
- - आधार कार्ड
- - आवास प्रमाण पत्र
- - आयु प्रमाण पत्र
- - राशन कार्ड
- - आय प्रमाण पत्र
- - बैंक खाता विवरण
- - मोबाइल नंबर
- - पासपोर्ट साइज की फोटो
पश्चिम बंगाल स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें
- - पश्चिम बंगाल सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://wb.gov.in/ पर जाएं।
- - होमपेज के बाएं कॉर्नर पर, आपको Student Credit Card Scheme पर एक अनाउंचमेंट दिखाई देगी और उस पर क्लिक करें।
- - अब, रजिस्ट्रेशन फॉर्म पेज की स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा।
- - नाम, जन्म तिथि, लिंग और अन्य जैसे आवश्यक जानकारी को भरें।
- - इसके बाद सबमिट करें और आपका रजिस्ट्रेशन डिटेल्स नीचे दिखाया जाएगा।
- - इसके बाद, Student Credit Card Scheme के लिए अप्लाई करें और प्रोसेस को पूरा करें।
- - प्रोसेस पूरा करने के बाद डिटेल्स की एक कॉपी डाउनलोड करके रखें।


Click it and Unblock the Notifications








