ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे अप्लाई करें?
राशन कार्ड उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नही है जो गरीबी रेखा से नीचे जीते हैं, इसकी मदद से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत सब्सिडी पर अनाज खरीदा जा सकता है। राशन कार्ड सिर्फ वे ही लोग बनवा सकते हैं जिनकी आय 15,000 रु से लेकर 1,00,000 रु से कम है। अब आप सोंच रहे होंगे ये आय का आकड़ा ऐसा क्यों है चलिए जानते है

राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं?
अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) राशन कार्ड:
ये कार्ड खासतौर से भारत के उन गरीब लोगों के लिए बनाया गया है जो आय के मामले में काफी पिछड़े है अगर किसी व्यक्ति की वार्षिक आय रु. 15,000 से कम है और वे फल और फूल बेचने के अलावा कूड़ा बीनने और घरेलू काम करते हैं तो वे अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) राशन कार्ड बनवाने के पात्र हैं।
बीपीएल राशन कार्ड
जो परिवार गरीबी रेखा से नीचे है वे बीपीएल राशन कार्ड बनवा सकते हैं इसके लिए उनकी आय 24,200 रु से कम होनी चाहिए।
एपीएल राशन कार्ड
जिन परिवारों की आय 1,00,000 से अधिक है वे एपीएल राशन कार्ड बनवाने के पात्र हैं, ये कार्ड सफेद रंग होते हैं।
ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करें?
1-सबसे पहले एफसीएस (FCS) यानी यूपी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या फिर https://fcs.up.gov.in ये लिंक अपने ब्राउजर पर कॉपी पेस्ट कर दें
2- अब होमपेज पर जाने के बाद ऊपर की ओंर "डाउनलोड फॉर्म" के ऑप्शन को चुनें।
3- अब ड्रॉपडाउन मेनू में "आवेदन प्रपत्र" के ऑप्शन पर क्लिक करें। जिसके बाद आपको शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने का लिंक मिल जाएगा।
4- अब अपने एप्लीकेशन फॉर्म के लिंक को सलेक्ट करें जिसके बाद एप्लीकेशन फार्म दिख जाएगा जिस पर क्लिक करके उसे डाउनलोड कर लें।
5- अब उस फार्म का प्रिंटआउट लेकर सारी जानकारी भर दें।
6- इसके बाद अपने क्षेत्रीय सीएससी (CSC) केंद्र या तहसील केंद्र पर जाकर भरे हुए एप्लीकेशन फार्म को जमा कर दें।


Click it and Unblock the Notifications








