अपने पुराने OTP, 2FA कोड को ऑटोमेटिक तरीके से कैसे हटाएं, जाने यहां
अपने ऑनलाइन अकाउंट को सुरक्षित करने का एक तरीका (2FA) का यूज करना है, जो आपकी लॉगिन प्रोसेस में सुरक्षा की एक से ज्यादा परत जोड़ता है। कई वेबसाइटें और ऐप्स SMS के जरिए से 2FA की पेशकश करते हैं, जहां आपको अपने फोन नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) प्राप्त होता है जिसे आपको अपने यूजर्स का नाम और पासवर्ड को साथ दर्ज करना है। हालाँकि, ये ओटीपी मैसेज आपके इनबॉक्स में जा सकते हैं और अन्य जरूरी मैसेज को ढूंढना कठिन बना सकते हैं। इसके अलावा, एक बार यूज करने के बाद वे बेकार हो जाते हैं, इसलिए उन्हें इधर-उधर रखने की कोई जरूरत नहीं है। Google के पास Android के लिए अपने मैसेज ऐप में इस समस्या का समाधान है।

Google Messages एक मैसेजिंग ऐप है जो Google Pixel फोन के साथ कई Android डिवाइस पर पहले से इंस्टॉल आता है। यह आपको टेक्स्ट मैसेज भेजने और पाने के साथ-साथ आरसीएस (रिच कम्युनिकेशन सर्विसेज) का यूज करके अपने कॉन्टेक्ट से चैट करने का परमिशन देता है। इसमें कुछ स्मार्ट फीचर भी हैं, जैसे स्पैम सुरक्षा और ऑटो-डिलीट ओटीपी।
Google मैसेज में ऑटो-डिलीट ओटीपी फीचर ऑटोमैटिक तरिके से 24 घंटों के बाद आपके इनबॉक्स से ओटीपी मैसेज की पहचान करती है और हटा देती है। इस तरह, आप उन मैसेज को मैन्युअल तरिके से हटाए बिना अपने इनबॉक्स को साफ और व्यवस्थित रख सकते हैं। अगर आपको यह फीचर दिलचस्प लगता है, तो यहां आपके एंड्रॉइड फोन पर पुराने ओटीपी, 2FA कोड को ऑटोमैटिक तरिके से हटाने के बारे में स्टेप-बाई-स्टेप मार्गदर्शिका दी गई है।
अपने एंड्रॉइड फोन पर अपने पुराने ओटीपी, 2FA कोड को ऑटोमैटिक तरिके से कैसे हटाएं, जाने यहां।
स्टेप 1: अपने एंड्रॉइड फोन पर Google मैसेज ऐप खोलें । अगर आपके पास यह नहीं है तो आप इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 2: ऐप के ऊपरी राइट कोने पर अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
स्टेप 3: मैसेज सेटिंग्स पर टैप करें ।
स्टेप 4: मैसेज ग्रुप पर टैप करें ।
स्टेप 5: आपको एक टॉगल देखना चाहिए जिसमें लिखा है " 24 घंटे के बाद ऑटो-डिलीट ओटीपी "।
स्टेप 6: इसे चालू करने के लिए टॉगल पर टैप करें।


Click it and Unblock the Notifications





