Home
How to

पेनड्राइव में अपने लैपटॉप का डेटा बैकप कैसे लें?

पेनड्राइव में अपने लैपटॉप का डेटा बैकप कैसे लें?

डेटा का बैकप रखना बेहद जरूरी है क्‍योंकि कई बार अचानक लैपटॉप या फिर डेस्‍कटॉप में आई खराबी के कारण सालों का सेव डेटा पलभर में ही उड़ जाता है। इसलिए जब अगर आप साधारण लैपटॉप यूजर है तो कम से कम हफ्ते में एक बार डेटा बैकप जरूर कर लें।

इससे आपके डेटा हमेशा आपके पास सेव रहेगा। लैपटॉप में डेटा सेव करने के लिए नीचे कुछ आसान सी स्‍टेप दी गईं है जिसकी मदद से आप चाहें तो एक्‍टर्नल हार्ड ड्राइव या फिर पेन ड्राइव में डेटा रख सकते हैं। लैपटॉप में डेटा बैकप लेने के लिए रीस्‍टोर का ऑप्‍शन होता है जिससे आप डिवाइस रीस्‍टोर कर सकते हैं।

1. सबसे पहले अपने डेस्‍कटॉप में सेट अप बैकप ऑपशन पर क्लिक करें। सेटअप बैकअप में जाने के लिए स्‍टार्ट बटन में जाकर कंट्रोल पेनल ऑप्‍शन चुनें इसके बाद मैंटेनेंस और बैकप रिस्‍टोर ऑप्‍शन पर क्लिक कर दें।

2. अब आप अपने डेटा का जहां सेव करना चाहते हैं उस लोकेशन को चुनें जैसे एक्‍सर्टल हार्डड्राइव, पेन ड्राइव में, लेकिन इससे पहले इस डिवाइसेस को अपने लैपटॉप में कनेक्‍ट कर लें। ध्‍यान रहै डेटा बैकप लेने के लिए कम से कम आपकी डिवाइसेस में 10 जीबी मैमोरी स्‍पेस होना चाहिए।

3. अब अपने विंडो पीसी में डेटा बैकप का टाइम शिड्यूल करना चाहते हैं तो इसके लिए टाइम सेट कर दें। जैसे रात में या फिर सुबह जब आपको पीसी की जरूरत न हो।

4. सारी सेटिंग सेव करने के बाद रन बैकप ऑप्‍शन पर क्लिक कर दें, बैकप सेव करने में थोड़ा सा समय लग सकता है इसलिए तब तक पीसी में कोई ऑप्‍शन ओपेन न करें। जब आपका डेटा बैकप पूरा हो जाए तो पेन ड्राइव या हार्ड डिस्‍क को पीसी से अलग कर दें।पढ़ें: एक ब्राउजर में कैसे ओपेन करें दो मेल एकाउंट

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X