इंटरनेट प्रयोग करने जा रहे हैं तो जरा ध्यान दें

अक्सर रोड के चलते हुए या फिर गा़डि़यों के पीछे आपने ‘सावधानी हटी, दुर्घटना घटी’ वाला जुमला तो पढ़ा ही होगा, ये केवल गाड़ी चलाते वक्त ही नहीं बल्कि कंप्यूटर में नेट सर्फिंग कै दौरान भी बिल्कुल फिट बैठता है अगर इंटरनेट सर्फिंग के दौरान आपने जरा सी भी लापरवाही बरती तो वह आपके कंप्यूटर या फिर लैपटॉप के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
हालाकि इंटरनेट पर मौजूद ब्राउजरों में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा रखा जा सकता है ताकि आपके कंप्यूटर को किसी वॉयरस द्वारा हानी न पहुंचे। मगर फिर भी कई साइटों में लुभावने विज्ञापनों के चक्कचर में आकर उपभोक्ता क्लिक कर देते है जो उपके कंप्यूटर को नुकसान पहुचा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे जिससे आप अपने कंप्यूटर को नेट सर्फिंग दौरान सेफ रख सकते हैं।
पॉपअप ब्लॉक करे: अपने कंप्यूटर पर हमेशा पॉपअप ब्लॉक रखें जिससे थर्ड पार्टी कोई भी साइट आपके कंप्यूटर लैपटॉप और लैपटॉप को नुकसान न पहुंचा सके।
फिशिंग फिल्टर: फिशिंग फिल्टर द्वारा आप अपने इंटरनेट एक्सप्लोरर पर फालतू पॉपअप साइटों को ऑटोमेटिक ब्लॉक कर सकते हैं जिससे आप अपने कंप्यूटर को सुरक्षित रख सकें।
लोकप्रिय नामों से बचें : कुछ समय पहले कैटरिना और एसआरके जैसे कई लोकप्रिय नामों से हानिकारक वॉयरस ने बहुत से कंप्यूटरों को अपना निशाना बनाया था। यह वॉयरस इतना खतरनाक था इससे कंप्यूटर की पूरी हार्डडिस्क ही खराब हो गई थी।
बिना सोंचे समझे डाउनलोडिंग न करे : अक्सर लोग फ्री गेम या फिर फ्री गानों के चक्कर में डाउनलोडिंग बटन पर क्लिक कर देते है जबकि वह एक वॉयरस होता है, हमेशा लोकप्रिय साइट से ही डाउनलोडिंग करें।


Click it and Unblock the Notifications








