Home
How to

फोन कहीं खो गया हैं, तो ऐसे ब्लॉक करें अपने Paytm, Google Pay और PhonePe अकाउंट को

ई-बैंकिंग ऐप (e-Banking Apps) और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई/UPI) ऐप जैसे पेटीएम (Paytm), गूगल पे (Google Pay), फोन पे (PhonePe) सिक्योर और इंस्टेंट पेमेंट करना काफी आसान बना दिया है। हालांकि, अगर आपका फोन चोरी हो जाता है या किसी के गलत हाथों में पड़ जाता है तो इनका दुरुपयोग किया जा सकता है। यदि आप अपना फोन खो देते हैं या चोरी हो जाता हैं, तो सबसे पहले आपको अपने फोन नंबर के साथ-साथ यूपीआई ऐप्स (UPI Apps) को भी ब्लॉक करना होगा ताकि आपके बैंक अकाउंट से उसको एक्सेस करने से रोका जा सके।

फोन कहीं खो गया हैं, तो ऐसे ब्लॉक करें अपने Paytm, Google Pay और PhonePe अकाउंट को

UPI पेमेंट्स को निष्क्रिय करना और अपने खातों को अस्थायी रूप से ब्लॉक करना चोरों को आपके पैसे चोरी करने से रोकने के सबसे सुविधाजनक और आसान तरीकों में से एक है। यदि आप अपना मोबाइल फोन खो देते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपका अकाउंट सुरक्षित रहे। यहां पर हमने यह बताया है कि फोन खोने के बाद आप अपने Paytm, Google Pay और PhonePe को कैसे ब्लॉक करके अपने पैसों को बचा सकते हैं।

Google Pay को ब्लॉक कैसे करें?

स्टेप 1: इसके लिए आपको Google Pay के हेल्पलाइन नंबर 18004190157 पर कॉल करना होगा और अन्य मुद्दों के लिए सही विकल्प का चयन करना होगा।

स्टेप 2: इसके बाद, निर्देशों का पालन करें और उस विशेषज्ञ से बात करने के ऑप्शन को सेलेक्ट करें जो आपके Google Play अकाउंट को ब्लॉक करने के लिए आपको नेविगेट करेगा। इस तरह आपका गूगल पे अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाएगा।

Paytm को अस्थायी रूप से ब्लॉक कैसे करें?

स्टेप 1: जैसे ही आप अपना फोन खो देते हैं या आपका मोबाइल चोरी हो गया है तो आपको पेटीएम के हेल्पलाइन नंबर 01204456456 ASAP पर कॉल करें।

स्टेप 2: निर्देशों का पालन करें और खोए हुए फोन के लिए ऑप्शन को चुनें।

स्टेप 3: अब एक अलग नंबर दर्ज करने का ऑप्शन चुनें और अपना खोया हुआ फोन नंबर दर्ज करें।

स्टेप 4: अब आपको सभी डिवाइसों से लॉग आउट करने के ऑप्शन को चुनें और Paytm की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 5: यहाँ अब आपको 24x7 Help पर टैप करना है और 'Report A Fraud' टैब पर जाएं।

स्टेप 6: इसके बाद, किसी भी इश्यू को सेलेक्ट करें और फिर नीचे Message Us बटन पर टैप करें।

स्टेप 7: अब, आपको कोई प्रूफ सबमिट करना होगा कि खाता आपका ही है, जैसे आप एक डेबिट/क्रेडिट कार्ड डिटेल्स को सबमिट कर सकते हैं जिसमें पेटीएम अकाउंट ट्रांजेक्शन, एक कन्फर्मेशन ईमेल या एक पेटीएम अकाउंट लेनदेन के लिए एसएमएस, या फोन नंबर के स्वामित्व का प्रमाण, या गुम होने के खिलाफ पुलिस शिकायत प्रमाण हो सकता है।

स्टेप 8: इस तरह यह एक बार हो जाने के बाद, पेटीएम आपके अकाउंट को ब्लॉक कर देगा और आपके रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर पर एक कन्फर्मेशन मैसेज भेजा जाएगा।

Phone Pe अकाउंट को ब्लॉक कैसे करें

स्टेप 1: Phone Pe अकाउंट को ब्लॉक करने की प्रक्रिया Google Pay के समान ही है। आपको फोन पे के हेल्पलाइन नंबर 08068727374 या 02268727374 पर कॉल करना होगा और निर्देशों का पालन करना होगा।

स्टेप 2: निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करने पर, यूजर्स से एक प्रतिनिधि बात करेगा और उसे आपको फोन नंबर, ईमेल आईडी, अंतिम भुगतान, अंतिम लेनदेन के मूल्य आदि जैसे डिटेल्स को बताना होगा। इसके बाद आपके PhonePe अकाउंट को ब्लॉक कर दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
How To Block PhonePe, Paytm and Google, If Mobile Phone Stolen
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X