Google Pay किसी को ब्लॉक कैसे करें, यहाँ जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
भारत में आज Google Pay, Paytm और PhonePe जैसे कई सारे इंस्टेंट पेमेंट प्लेटफॉर्म हैं जिसकी मदद से हम सामने वाले को तुरंत पैसे भेज सकते हैं। पहले हम बैंक के आधिकारिक ऐप से पैसे भेजते थे या बैंक में जाकर पैसे भेजते थे जिसमें काफी समय लगता था। लेकिन अब हम इन गूगल पे, पेटीएम और फोनपे जैसे ऐप्स की मदद कुछ सेकंड में पैसे भेज सकते हैं।

कई बार ऐसे मौके आते हैं जब हमें किसी को ब्लॉक करने की नौबत आ जाती है। इसलिए आज हम आपको यह बताएंगे कि अगर Google Pay पर किसी को ब्लॉक करना है तो कैसे किया जा सकता है। हमने यहाँ इसके लिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस बताया है।
एंड्रॉइड यूजर्स Google Pay पर किसी यूजर को ब्लॉक कैसे करें
अगर आप एक एंड्रॉइड यूजर हैं, तो इसके लिए हमने यहाँ नीचे प्रोसेस को विस्तार से बताया है जिसको फॉलो करके आप किसी को भी ब्लॉक कर सकते हैं।
स्टेप 1. सबसे पहले अपने डिवाइस पर, Google Pay ऐप को ओपन करें।
स्टेप 2. इसके बाद उस कॉन्टेक्ट को सिलेक्ट करें जिसे आप ब्लॉक करना चाहते हैं।
स्टेप 3. अब दायीं ओर टॉप कॉर्नर पर उपलब्ध थ्री डॉट्स आइकन पर टैप करें।
स्टेप 4. इसके बाद आपको 'Block this person' का एक ऑप्शन दिखाई देगा उसपर क्लिक कर दें।
स्टेप 5. इस तरह वो कॉन्टेक्ट ब्लॉक हो जाएगा। लेकिन अगर कभी आप उसको अनब्लॉक करना चाहेंगे तो इसी प्रोसेस से Unblock के बटन पर क्लिक कर देना हैं।
iPhone पर Google Pay पर किसी यूजर ब्लॉक कैसे करें
स्टेप 1. सबसे पहले गूगल पे ऐप को ओपन करें।
स्टेप 2. अब स्क्रीन पर कॉन्टेक्ट्स के लिए नीचे से ऊपर की ओर स्लाइड करें।
स्टेप 3. इसके बाद अब उस कॉन्टेक्ट को सिलेक्ट करें जिसे आप ब्लॉक करना चाहते हैं।
स्टेप 4. फिर More के ऑप्शन टैप करें और फिर Block पर क्लिक कर दें।
स्टेप 5. इस तरह वो कॉन्टेक्ट ब्लॉक हो जाएगा। लेकिन यदि आप उसको दुबारा अनब्लॉक करना चाहेंगे तो इसी प्रोसेस को।फॉलो करके Unblock पर क्लिक कर दें।


Click it and Unblock the Notifications