Snapchat पर किसी को कैसे ब्लॉक करें, जाने सभी स्टेप यहां
अगर Snapchat पर कोई व्यक्ति आपको गलत मैसेज या स्नैप भेजकर लगातार परेशान कर रहा है, तो ऐसी स्थितियों से बाहर निकलने के लिए उन्हें ब्लॉक करना सही ऑप्शन हो सकता है। ऐसा करने से आपको एक सुरक्षित स्नैपचैट अनुभव प्राप्त करने में भी मदद मिलती है, जबकि यह कंफर्म होता है कि आपके द्वारा डाला गया कंटेंट केवल उन लोगों द्वारा देखा जाए जिन्हें आप परमिशन देते हैं। इस गाइड में, हम आपको बताते हैं कि आप स्नैपचैट पर सर्च, चैट स्क्रीन, स्टोरीज और बहुत कुछ के जरिए से किसी को कैसे ब्लॉक कर सकते हैं।

Snapchat पर किसी दोस्त को ब्लॉक करने के सबसे बेस्ट तरीके
Snapchat profiles को ब्लॉक करने के लिए सर्च फंक्शन का यूज कैसे करें।
स्टेप 1 - सबसे पहले, अपने एंड्रॉइड मोबाइल फोन या आईफोन पर स्नैपचैट खोलें ।
स्टेप 2 - चैट टैब खोलने के लिए राइट स्वाइप करें ।
स्टेप 3 - टॉप पर मौजूद सर्च आइकन पर टैप करें ।
स्टेप 4 - अब आगे बढ़ें और उस व्यक्ति का नाम दर्ज करना शुरू करें जिसे आप ब्लॉक करना चाहते हैं।
स्टेप 5 - एक बार प्रोफाइल दिखाई देने पर, नाम को दबाकर रखें ।
स्टेप 6 - ऑप्शनो में से, Manage Friendships ऑप्शन चुनें ।
स्टेप 7 - ब्लॉक दबाएँ । कंफर्म करने के लिए एक बार फिर ब्लॉक दबाएँ।
स्टेप 8 - एक बार हो जाने के बाद, कांटेक्ट आपसे संपर्क नहीं कर पाएगा।
चैट स्क्रीन के जरिए
जिस व्यक्ति के साथ आप अब बातचीत नहीं करना चाहते हैं वह चैट स्क्रीन पर दिखाई देता है, तो यहां उन्हें ब्लॉक करने का तरीका बताया गया है:
स्टेप 1 - उस व्यक्ति के नाम को दबाकर रखें।
स्टेप 2 - दिखाई देने वाले ऑप्शनो में से, Manage Friendships ऑप्शन चुनें ।
स्टेप 3 - ब्लॉक दबाएँ और कंफर्म करने के लिए एक बार फिर ब्लॉक दबाएँ ।
स्टेप 4 - उसके बाद, वह व्यक्ति स्नैपचैट पर आपसे संपर्क नहीं कर पाएगा।
प्रोफाइल के जरिए से कैसे करें ब्लॉक
आप किसी स्नैपचैट यूजर्स को सीधे उनकी प्रोफाइल में जाकर भी ब्लॉक कर सकते हैं।
स्टेप 1 - सबसे पहले अपने मोबाइल फोन पर स्नैपचैट खोलें ।
स्टेप 2 - चैट स्क्रीन पर जाने के लिए राइट स्वाइप करें ।
स्टेप 3 - अब जिस कॉटेक्ट को आप ब्लॉक करना चाहते हैं उसकी प्रोफाइल इमेज पर टैप करें।
स्टेप 4 - एक बार जब उनकी प्रोफाइल खुल जाए, तो कोने से 3-बिंदु मेनू चुनें ।
स्टेप 5 - अब Manage Friendships ऑप्शन चुनें ।
स्टेप 6 - यहां से ब्लॉक चुनें । इसके बाद, पॉपअप पर फिर से ब्लॉक दबाएं ।


Click it and Unblock the Notifications








