अगर सिम कार्ड चोरी हो जाए तो उसे ब्लॉक कैसे करें
मोबाइल फोन चोरी हो गया है तो सबसे जरूरी है उसमें लगे सिम कार्ड को ब्लॉक करा दें। अगर सिम कार्ड ब्लॉक कराने में देरी करेंगे तो हो सकता है उसकी मदद से चोरी करने वाला व्यक्ति आपराधिक वारदात को अंजाम दे और बाद में जांच के दौरान सिम की वजह से आपका नाम आ जाए। कोई अंजान व्यक्ति आपके सिम की जानकारी का दुरुपयोग न करें इसके लिए सिम को जितना जल्दी हो सके ब्लॉक करवा लें।
सिम कार्ड ब्लॉक करने के लिए क्या करें?

1. सबसे पहले अपने टेलीकॉम ऑपरेटर के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करें।
Airtel: 198
Jio: 1800-889-9999
Vodafone: 199
BSNL: 1500
2. इसके बाद कस्टमर केयर एक्जीक्युटिव से बात करें और उन्हें बताएं कि आपका सिम कार्ड चोरी हो गया है या खो गया है।
3. जब वे आपसे सिम कार्ड नंबर औरअन्य विवरण मांगें तो उसे जितना हो सके सही जानकारी प्रदान करें।
4. इसके बाद कुछ ही समय में आपका सिम कार्ड ब्लॉक हो जाएगा और कोई भी इसका उपयोग नहीं कर पाएगा।
5. अगर आप चाहें तो पुराना सिम कार्ड ब्लॉक होने के बाद एक नया सिम कार्ड ले सकते हैं। इसके लिए कस्टमर केयर या फिर अपने नजदीकी टेलिकॉम ऑपरेटर ऑफिस से संपर्क करना होगा।
बहुत से टेलीकॉम ऑपरेटर अपनी वेबसाइट्स और मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से सिम कार्ड ब्लॉक करने की सुविधा देते हैं। अगर आपके पास ये ऑप्शन उपलब्ध हैं, तो उन्हें भी आज़मा सकते हैं। क्योंकि इससे आपकी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रहेगी और उसका दुरुपयोग होने से बचेगा।
इसके अलावा ऑनलाइन सिम कार्ड ब्लॉक कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर हम आपको जियो का सिम ऑनलाइन ब्लॉक करने का तरीका बता रहे हैं इसी तरह से जो भी टेलिकॉम ऑपरेटर का सिम आप यूज़ कर रहे है उसकी साइट में जाकर सिम ब्लॉक कर सकते हैं।
ऑनलाइन जियो का सिम ब्लॉक करने के लिए
1. सबसे पहले किसी भी ब्राउजर में jio.com वेबसाइट को ओपेन करें
2. इसके बाद होम पेज में दिए गए “Support” ऑप्शन में जाएं
3. यहां पर “Lost SIM” के ऑप्शन को सलेक्ट करें
4. अब अपना जियो नंबर दर्ज करें और सारी चीजे भरने के बाद “Proceed“ ऑप्शन पर क्लिक करें
5. अब कैटेगिरी का चुनाव करें और अपना वैरिफिकेशन करने के बाद “Submit“ बटन पर क्लिक कर दें
6. अब आपका सिम टेंपरेरी सस्पेंडेड हो जाएगा
इस तरह से बिना लॉगिन और ऐप इंस्टॉल किए अपना सिम ब्लॉक करवा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








