Home
How to

तत्‍काल टिकट चाहिए तो फॉलो करें ये स्‍टेप्‍स

ऐसे कई मौके आते है जब अचानक से ट्रेन से यात्रा करनी पड़ती है, लेकिन तब तक टिकट बिक जाते हैं इसलिए यात्रा करना बहुत मुश्किल हो जाता है। भारतीय रेलवे की वेबसाइट पर सीट की उपलब्धता के बारे में आपकी पूछताछ से निराशा ही हाथ लगेगी। इस तरह के समय में तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम (IRCTC Tatkal Booking System) बहुत काम आता है।

तत्‍काल टिकट चाहिए तो फॉलो करें ये स्‍टेप्‍स

हालांकि यह इतना भी आसान नहीं है कि तत्काल टिकट बुक करने से कन्फर्म सीट मिल जाएगी क्योंकि उस समय बहुत ज्यादा लोगों की भीड़ होती है। लेकिन कुछ टिप्स की मदद से आपको कन्फर्म्ड तत्काल टिकट मिल सकती है जिसके बारे में हमने नीचे बताया है।

यहाँ पर हमने कुछ टिप्स शेयर किए हैं जिसकी मदद से आप तत्काल टिकट को बुक कर सकते हैं:

इसके लिए सबसे पहले तो आपको IRCTC पर एक अकाउंट बनाना होगा जिसे आप https://www.irctc.co.in वेबसाइट पर जाकर बना सकते हैं।

मास्टर लिस्ट बना लें

जब आप अपना आईआरसीटीसी अकाउंट बना लेते हैं तो इसके बाद आपको एक मास्टर लिस्ट बनानी होगी। यह यात्रियों की एक लिस्ट है जिसे आप अपनी प्रोफ़ाइल में प्री-स्टोर कर सकते हैं।

आप My Profile के सेक्शन में, ड्रॉप डाउन में Master List का ऑप्शन देख सकते हैं।

अब इस पर क्लिक करें। इस पेज पर आपको यात्री का नाम, आयु, लिंग, बर्थ प्रिफरेंस, फूड प्रिफरेंस, वरिष्ठ नागरिक, आईडी कार्ड प्रकार और आईडी कार्ड नंबर इत्यादि जैसी डिटेल्स को भरना होगा।

इन डिटेल्स को Save करने के बाद अब आपको आपको Add Passenger का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक कर दें।

ध्यान दें, मास्टर लिस्ट में एक व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा 20 पैसेंजर को जोड़ सकता है।

अब बनाएं ट्रैवल की लिस्ट

Master List बनाये जाने के बाद आपको ट्रैवल की लिस्ट बनानी होगी।

Travel List का ऑप्शन आपको My Profile के ड्रॉप डाउन सेक्शन के अंतर्गत मिलेगा।

सबसे पहले Travel List के पेज पर विजिट करें। यहाँ पर आपको List का नाम और अन्य डिटेल्स के बारे में पूछा जाएगा।

फिर आपको मास्टर लिस्ट में से किसी भी पैसेंजर का नाम सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा। अब आप उन लोगों यानी उन यात्रियों के नाम सेलेक्ट कर सकते हैं। जिन्हें आप उस सूची में जोड़ना चाहते हैं।

तत्‍काल टिकट चाहिए तो फॉलो करें ये स्‍टेप्‍स

तत्काल टिकट बुकिंग (Tatkal Ticket Booking)

अगर आप क्लास 3AC या उससे ऊपर के लिए तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं, तो आपको मॉर्निंग में 9.57 बजे तक लॉग इन करना होगा। जबकि अगर आप स्लीपर क्लास के लिए तत्काल टिकट को बुक करना चाहते हैं तो सुबह 10:57 बजे तक लॉगिन करना होगा। यानी 3AC के लिए बुकिंग 10 बजे शुरू होती है और स्लीपर क्लास के लिए 11 बजे से बुकिंग कर सकते हैं।

अब आपको बाद में Plan My Journey में उन स्टेशन के नाम डालना होगा जहाँ से आपको जहाँ जाना है वो। इसके बाद तारीख सेलेक्ट करके Submit के बटन पर क्लिक कर दें।

इस तरह पैसेंजर की सारी डिटेल्स Submit हो जाने के तत्पश्चात आप ट्रेन सुझाव पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां उन सभी ट्रेनों की लिस्ट मिल जाएगी जो अगले दिन आपके रूट पर चलने वाली होंगी। ट्रेन लिस्ट के ऊपर, आपको General, Premium Tatkal, महिलाओं और तत्काल के लिए रेडियो बटन दिखाई देंगे।

अब आपको इसके बाद Instant के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब जिस रेल में ट्रैवल करने की सोच रहे हैं उसमें कोच को सेलेक्ट करें।

इस तरह जब तत्काल बुकिंग का समय शुरू हो जाए तो आप अपनी सीट बुक कर लें। इस प्रकार आप ऑनलाइन इन स्टेप्स को फॉलो करके तत्काल टिकट बुक (Online Tatkal Ticket Book) कर पाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
How To Book IRCTC Tatkal Ticket Online, Follow These Steps
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X