कैसे बुक करें ऑनलाइन रेलवे टिकट

- साइट में टिकट बुक करने से पहले आप आपको अपना एक एकाउंट बनाना होगा। इसके लिए आपको होम पेज में दिए गए साइन अप एकाउंट में जाकर क्लिक करना होगा।
- साइन अप में क्लिक करने पर आपके सामने एक फार्म ओपेन होकर आएगा जिसे पूरा भरना होगा। यूजर को सिर्फ एक ही बार एकाउंट क्रिएट करना होगा।
- अगर आपका पहले से एकाउंट है तो लॉगइन ऑपशन में अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें।
- लॉग इन करने के बाद दिए गए फार्म में ट्रेन नंबर डालकर प्रोसीड ऑप्शन पर क्लिक करिए
- अगर आप चाहें तो सर्च इंजन में जाकर मौजूद ट्रेनों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
- एक बार ट्रेन सलेक्ट करने के बाद बुक ऑप्शन पर क्लिक करिए और नीचे दिए गए बॉक्स में अपना नाम, डेट ऑफ बर्थ के साथ कितने लोगों के लिए टिकट बुक कर रहें है के बारे में जानकारी भरें। अगर आप कोई दूसरी ट्रैन में टिकट बुक करना चाहते हैं तो रीसेट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
एक बार फार्म भर जाने के बाद उसे अच्छी तरह से पढ़ लें। अब पेमेंट के लिए साइट में क्रेडिट कार्ड, डायरेक्ट डेबिट और कैश पेमेंट की सुविधा दी गई है जिसमें आप कोई भी एक ऑप्शन चूज कर सकते हैं। टिकट बुक होने के बाद आपके मेल एकाउंट में उसकी एक कॉपी आ जाएगी लेकिन उससे पहले आप साइट से ही टिकट में दिए गए पीएनआर नंबर और ट्रांसेंक्शन आईडी लिख लें।
पढ़ें: कभी देखें हैं आपने ऐसे मोबाइल फोन
Comments
Best Mobiles in India


Click it and Unblock the Notifications








