12 सिंतबर से चलेगी 80 नई स्पेशल ट्रेन, आज से बुकिंग शूरू, ऐसे करें ऑनलाइन रिजर्वेशन
कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण भारतीय रेलवे को काफी समय से बंद कर दिया था। हालांकि कुछ हफ्ते पहले देशभर में कुछ स्पेशल ट्रेनों को चलाया गया है। अब रेलवे ने अपने स्पेशल ट्रेनों को बढ़ा दिया है। त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में काफी सारे लोग एक जगह से दूसरी जगह पर जाना चाह रहे होंगे।

इन्हीं कारणों से भारतीय रेलवे ने 12 सितंबर से 80 नई स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। इसका मतलब रेलवे ने 40 जोड़े नई ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। इनमें 12 जोड़ी ट्रेन ऐसी है, जो दिल्ली से चलेगी और दिल्ली में आकर खत्म होगी। इन स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग आज यानि 10 सितंबर से शुरू की गई है।
ऑनलाइन टिकट की बुकिंग कैसे करें
अब ऐसे में टिकट की बुकिंग करना भी एक बड़ी समस्या है। हालांकि टिकट काउंटर पर जाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आप अपने लिए 12 सितंबर के बाद की टिकट को बुक कर सकते हैं, लेकिन में कोविड-19 जैसी भयंकर बीमारी का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में आप चाहते होंगे कि घर बैठे ही रेल टिकट बुक हो जाएं। आइए हम आपको बताते हैं कि आप ऐसा कैसे कर सकते हैं।
1. इसके लिए सबसे पहले आपको रेलवे टिकट बुकिंग की वेबसाइट irctc.co.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको IRCTC का एक अकाउंट बनाना होगा, जिसके लिए आपको एक पूरा फॉर्म भरना होगा और फिर सब्मिट बटन पर क्लिक करना होगा।
3. IRCTC का अकाउंट बनाने के बाद आपको उसके होमपेज पर जाना है। उसके बाद आपको कोरोना वायरस के लिए रेलवे द्वारा जारी की गई कुछ जानकारी भी मिलेगी, जो आपको कोरोना काल में ही देखने को मिल रही है।
4. इसके आप कहां से कहां तक यात्रा करेंगे, उन स्टेशनों का नाम लिखना होगा।
5. उसके बाद आप किस दिन यात्रा करना चाहते हैं, वो तारीख भी दर्ज करनी होगी।
6. उसके बाद आपको ट्रेन की जिस क्लास में यात्रा करनी है वो डालना होगा और फिर आपको उस क्लास में उपलब्ध सीटों की संख्या पता चल जाएगी।
7. आपको वहां से अपने लिए टिकट बुकिंग को प्रोसेसर को आगे बढ़ाते हुए अपनी पर्सनल डीटेल्स भरनी होगी। उसके बाद आपको पेमेंट करना होगा और फिर आपकी टिकट बुक हो जाएगी।
8. आपको उस टिकट की एक सॉफ्ट कॉपी अपने फोन में रखनी होगी, जिसे टीसी को दिखाकर आप कोरोना काल में ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। हालांकि आप वहां से अपने बुक किए हुए टिकट की हार्ड कॉपी को डाउनलोड भी कर सकते है।
12 सितंबर से चलने वाली नई स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट
आपको बता दें कि 12 सितंबर से स्पेशल ट्रेनों में यात्रा करने के लिए आपको रेलवे द्वारा जारी किए गए कुछ नए नियमों का पालन करना होगा। आपको यात्रा शुरू करने के वक्त से करीब 90 मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचना होगा। इन 90 मिनट में आपकी थर्मल स्क्रीनिंग के प्रोसेस को पूरा करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications