Home
How to

आधार कार्ड पर कैसे बदलें एड्रेस? फॉलो करें यह स्टेप्स

अगर आपने अपना घर बदल लिया है या फिर अपने आधार कार्ड में पते से जुड़ी कोई त्रुटि देख रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में आपको अपने आधार कार्ड में अपना नया पता दर्ज करना होगा। या फिर उसे अपडेट करना होगा। क्योंकि आपके Aadhaar Card में सही पता होना बेहद ही आवश्यक है।

क्योंकि गलत एड्रेस आपकी कई सरकारी और प्राइवेट सेवाओं जैसे बैकिंग, सरकारी लाभ और सिम कार्ड एक्टिवेशन में परेशानी खड़ी कर सकता है। इसलिए ये बहुत जरूरी हो जाता है कि आप अपने आधार कार्ड को समय रहते अपडेट कर लें।

आधार कार्ड पर कैसे बदलें एड्रेस?, यहां जानें

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब Aadhaar Card में एड्रेस अपडेट करना बहुत आसान हो गया है। इसके लिए आपको कहीं भटकने के भी जरूरत नहीं, आप घर बैठे ही ऑनलाइन अपने आधार कार्ड में एड्रेस को चेंज या अपडेट कर सकते हैं। आप UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आसानी से पता बदल सकते हैं। आइए इस प्रोसेस के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

कैसे करें अपने Aadhaar Card में एड्रेस चेंज?

ऑफिशियल UIDAI वेबसाइट आधार कार्ड एड्रेस को ऑनलाइन चेंज करने का आसानी और सही तरीका प्रदान करती है। नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले ऑनलाइन MY Aadhaar पोर्टल http://myaadhaar.uidai.gov.in/- पर जाएं और अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
  • यहां एड्रेस अपडेट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एड्रेस अपडेट करने के लिए Update Aadhaar Online ऑप्शन सिलेक्ट करें। फिर यहां मौजूद निर्देशों को पूरा पढ़े।
  • अब ध्यान से अपना नया एड्रेस डालें और आधार कार्ड एड्रेस चेंज डॉक्यूमेंट डाउनलोड करें।
  • अब आगे बढ़ने के लिए 50 रुपये की फीस देकर प्रोसेस पूरी करें और सबमिट करें।
  • सबमिट करने पर एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) मिलेगा। यह नंबर भविष्य में आपके आधार कार्ड के स्टेटस को चेक करने में मदद करेगा।
  • ये प्रोसेस पूरी होने के बाद आपको एक कन्फर्मेशन SMS मिलेगा।

इस तरह से आप आसानी से अपने आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट कर सकते हैं और अपना अपडेटेड कार्ड भी प्राप्त कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you have changed your house or you are seeing any error related to the address in your Aadhaar card, then in such a situation you will have to enter your new address in your Aadhaar card. For this, you will have to follow these steps
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X