Free Fire गेम में कैरेक्टर्स के नाम को कैसे बदलें
पबजी बैन होने के बाद फ्री फायर गेम ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। ये गेम पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा खेला जाने वाला बैटल रॉयल गेम बन गया है। इस गेम को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही डिवाइस पर डाउनलोड किया जा सकता है। गेम काफी कॉम्पैक्ट साइज़ में आता है और खास बात ये है कि एंट्री लेवल स्मार्टफोन्स में भी फ्री फायर को डाउनलोड किया जा सकता है।

इस गेम को खेलने के लिए आपको किसी हाई-एंड रैम और स्टोरेज कैपिसिटी वाले डिवाइस की ज़रूरत नहीं है। गेम में मौजूद कुछ खासियतें इसे और भी पॉपुलर बनाती है। आप फ्री फायर में मल्टीपल कैरेक्टर्स चुनने का ऑप्शन दिया जाता है। जिसमें से कुछ रियल कैरेक्टर्स होते हैं और कुछ कैरेक्टर्स फिक्शनल होते हैं।
आपको गेम खेलने के लिए कैरेक्टर को सिलेक्ट करने की ज़रूरत होती है। आज हम आपको बताएंगे कि आप अपने एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस से फ्री फायर कैरेक्टर्स के नाम को कैसे बदल सकते हैं। नीचे हमने कुछ स्टेप्स बताएं है आपको जिन्हें फॉलो करना होगा।
फ्री फायर में कैरेक्टर का नाम कैसे बदलें-
स्टेप 1- जब आप 390 प्वॉइंट्स अर्न कर लेते हैं तो आपको IGN यानि कैरेक्टर्स का नाम चेंज करना का ऑप्शन मिलता है। अब नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 2- डिस्प्ले की टॉप लेफ्ट कॉर्नर में जाएं और प्रोफाइल बैनर पर क्लिक करें।
स्टेप 3- एक बार प्रोफाइल ओपन होने पर आपको चेंज नेम के ऑप्शन पर क्लिक करना है। जो कि आपको पीले रंग से हाइलाइट दिखेगा।
स्टेप 4- अब, आपको एक नया डायलॉग बॉक्स दिखाई देगा। जहां आप अपने मर्जी से कोई भी नाम लिख सकते हैं।
स्टेप 5- अब कैरेटक्टर का निकनेम बदलने के लिए '390 diamonds' पर क्लिक करें।
PUBG New State पबजी मोबाइल का नेक्स्ट जेनरेशन सेक्सेसर कहा जा रहा है, जिसका कंपनी ने हाल ही में ऐलान किया था। इसे पबजी का नया रूप कहा जा रहा है और इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह नए हथियारों और नए नक्शों के साथ आएगा।
इसके घोषणा के वक्त इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि यह भारत में लॉन्च होगा या नहीं लेकिन पिछले कई दिनों से मीडिया में पबजी न्यू स्टेट को भारत में भी लॉन्च करने की बात कही जा रही है। हालांकि भारत सरकार का पबजी के लिए कड़ा रुख देखते हुए यह कह पाना मुश्किल है कि भारत के गेमर्स अब पबजी खेल पाएंगे या नहीं।
हिन्दी में पबजी इसमें कोई शक नहीं है कि पबजी फैन निराश हैं लेकिन अब उनमें फिर से एक नई आशा जगी है और इस आशा की किरण का कारण एक इंस्टागाम पोस्ट है। एक गेमिंग ब्लॉग GemWire के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट किया गया है, जिसमें Pubg New State के एक पोस्टर में हिन्दी लिखा हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications








