Home
How to

Aadhaar कार्ड में जन्म तिथि कैसे अपडेट करें, कितना खर्च आएगा, यहां जानें सबकुछ

How to Change Date of Birth on Aadhaar Card: भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है, जो सरकारी और निजी संस्थाओं दोनों में कई सेवाओं के लिए अति आवश्यक होता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी किए गए आधार कार्ड में जन्म तिथि (Date of Birth ) से लेकर पता (Address) और बायोमेट्रिक डेटा जैसे जरूरी डिटेल्स होते हैं।

अगर आपके आधार कार्ड पर गलत जानकारी होती है, तो महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं का लाभ आप नहीं ले सकेंगे। बहुत से लोगों के आधार (Aadhaar) में उनकी जन्म तिथि गलत हो जाती है। ऐसे में उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Aadhaar कार्ड में जन्म तिथि कैसे अपडेट करें, कितना खर्च आएगा, जानिए

अगर आप भी उन लोगों में से है, जिन्हें ये समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। जी हां, आज हम आपको इस आर्टिकल में जन्म तिथि को ऑफ़लाइन कैसे बदल सकते हैं, ये बताने जा रहे हैं। हमारे द्वारा बताए गए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर आप भी अपना आधार सही कर सकते हैं।

सबसे पहले आपको सुधार फॉर्म प्राप्त करने के लिए पास के आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा।
यहां आपको सुधार फ़ॉर्म में अपना 12-अंकीय आधार नंबर, नाम और अन्य जरूरी डिटेल्स भरने होंगे और आपको यह बताना होगा कि, आप आपना जन्म तिथि बदलना चाहते हैं। फॉर्म में जन्म प्रमाण पत्र या पैन कार्ड जैसे दस्तावेज़ों में से किसी एक की फोटो कॉपी अटैच होगी।

Aadhaar कार्ड में जन्म तिथि कैसे अपडेट करें, कितना खर्च आएगा, जानिए

पूरी फॉर्म अटैच दस्तावेज़ों के साथ आधार नामांकन केंद्र के अधिकारियों को जमा करना है। अधिकारी आपके बायोमेट्रिक्स को सत्यापित (Verified) करेगा और सटीकता के लिए फ़ॉर्म और दस्तावेज़ की जाँच करेगा। आपके आधार कार्ड पर जन्मतिथि अपडेट करने के लिए 50 रुपये का शुल्क लिया जाता है।

एक बार जमाट करने के बाद, आपकी सही जन्मतिथि कुछ दिनों के अंदर आधार सिस्टम में अपडेट हो जाएगी। आपको केंद्र पर एक URN पर्ची मिलगी, जो आपको अपने अपडेट अनुरोध की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक करने की अनुमति देती है।

Aadhaar कार्ड में जन्म तिथि कैसे अपडेट करें, कितना खर्च आएगा, जानिए

आधार पर बदलें फोटो- इसके साथ ही कोई भी आधार कार्ड पर फोटो भी बदल सकता है, उन्हें आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा। सबसे पहले, UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से आधार नामांकन फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट करें। इस फॉर्म को भरें और इसे अपने पास के आधार सेवा केंद्र पर ले जाएं।

केंद्र पर, एक अधिकारी को फॉर्म जमा करें और अपना बायोमेट्रिक डिटेल दें। अधिकारी फिर आपकी नई फोटो लेगा। इन प्रोसेस को पूरा करने के बाद, आपको अपने अनुरोध की स्थिति को ट्रैक करने के लिए एक अनुमोदन फॉर्म के साथ एक URN नंबर प्राप्त होगा।

आधार कार्ड पर जन्मतिथि ऑनलाइन कैसे बदलें -

  1. सबसे पहले ऑनलाइन बदलने के लिए, सबसे पहले, आपको सेल्फ-सर्विस अपडेट पोर्टल पर जाना होगा।
  2. अब आपको 'आधार अपडेट करने के लिए आगे बढ़ें' ऑप्शन सेलेक्ट करना है।
  3. आगे 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड सत्यापित करें।
  4. सेंड ओटीपी ऑप्शन पर क्लिक करें और अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें।
  5. जन्म तिथि फ़ील्ड को चुनें और सही जानकारी इसमें भरें।
  6. आपको पैन कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र की स्कैन की गई कॉपी देनी होगी।
  7. सबमिट करने के बाद, आपको स्थिति की जाँच करने के लिए आधार अपडेट अनुरोध संख्या प्राप्त होगी।
  8. यह सुनिश्चित करना कि आपके आधार कार्ड पर सभी जानकारी सटीक है, सरकारी और निजी संगठनों द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं और योजनाओं तक निर्बाध पहुँच के लिए महत्वपूर्ण है।
 
Best Mobiles in India

English summary
How to Change Date of Birth on Aadhaar Card and how much it will cost heres all details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X