Disney+ में अपनी भाषा कैसे बदलें - How To Change Language In Disney+
यदि आप भी Disney+ पर कंटैंट देखते हैं और कभी ऐसा खयाल आता होगा कि इसकी भाषा (Disney+ Language Setting) कैसे बदल सकते हैं। तो ऐसा करना बहुत ही आसान हैं और आप चंद सेकंड में ऐसा कर सकते हैं। तो आइये आज के इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने वाले हैं कि आप डिज्नी+ में अपनी भाषा को कैसे बदल सकते हैं। तो आइये नीचे जानते हैं स्टेप-बाय-स्टेप में पूरा प्रोसेस।

Disney+ में अपनी भाषा कैसे बदलें
Disney+ में आप अलग-अलग तरह से भाषा को चेंज कर सकते हैं जिनके बारे में हमने नीचे डिटेल्स में समझाया है। तो आइये स्टेप बाय स्टेप जानते हैं।
Disney+ की सेटिंग लैंगवेज़ कैसे बदलें
स्टेप 1. यदि आप चाहते हैं कि आपके Disney+ ऐप या साइट की भाषा दूसरी होनी चाहिए तो इसके लिए सबसे Disney+ को ओपन करना होगा और इसके बाद आपको ऊपर Profile के सेक्शन में जाना है।
स्टेप 2. इसके बाद आपको यहाँ Edit Profiles पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3. अब आपको Profile के पास पेंसिल का आइकॉन नजर आयेगा उसपर क्लिक करना है।
स्टेप 4. ऐसा करते ही सभी भाषाएँ आपके सामने ड्रॉप डाउन हो जाएगी और जो भाषा आपको रखनी है उसको सेलेक्ट करके Save बटन पर क्लिक कर दें।

Disney+ के शो या मूवीज की भाषा कैसे चेंज करें
अगर आप डिज्नी+ पर कोई मूवी या शो देख रहे हैं और आपको उसको किसी अन्य भाषा में देखना और सुनना चाहते हैं, तो इसके लिए नीचे दिया गया प्रोसेस फॉलो करें।
स्टेप 1: अब सबसे पहले Disney+ में कोई मूवी को प्ले करें और इसके बाद Pause कर दें।
स्टेप 2: अब इसके बाद राइट कॉर्नर में स्क्रीन का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर जाएँ।
स्टेप 3: यहाँ आपको Audio और Subtitles की भाषाएँ दिखाई जाएँगी जिसमें आपके द्वारा चुनी गई फिल्म उपलब्ध हैं।
स्टेप 4: अब आप आपको जिस भाषा में देखनी हैं उसको सेलेक्ट कर लें और ऊपर X के आइकॉन पर क्लिक कर दें।
इस प्रकार अब आपके शो या मूवी की लैंगवेज़ बदल जाएगी और यदि आप सब टाइटल्स नहीं चाहते हैं, तो वहाँ Off बटन पर क्लिक करके बंद कर सकते हैं।
उम्मीद करते हैं, आपके लिए यह आर्टिकल बहुत मददगार रहा होगा और आप भी Disney+ में भाषा को बदल पाएँ होंगे। आपको बता दें कि Disney+ और Disney+ Hotstar दोनों अलग-अलग प्लेटफॉर्म हैं।


Click it and Unblock the Notifications







